उच्चतम न्यायालयके आदेशके बाद उत्तरप्रदेशके इन पूर्व मुख्यमंत्रियोंको शीघ्र खाली करना होगा सरकारी घर


नई दिल्ली/लखनऊ : उच्चतम न्यायालयके आदेशके बाद योगी सरकारने १० दिनोंके बाद यूपीके पूर्व मुख्यमंत्रियोंको सरकारी मकान खाली करनेकी सूचना प्रेेेषित की है। गुरुवार (१७ मई) को उत्तर प्रदेशके राज्य संपत्ति विभागने ६ पूर्व मुख्यमंत्रियोंको १५ दिनोंके भीतर सरकारी मकान खाली करने का संदेश भेज दिया है। राज्य संपत्ति विभागने जिन पूर्व मुख्यमंत्रियोंको नोटिस भेजा है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह, मायावती और अखिलेश यादवका नाम सम्मिलित है। ७ मईको सुप्रीम कोर्टने आदेश दिया था कि उत्तर प्रदेशमें पूर्व मुख्यमंत्रियोंको अब सरकारी मकान रिक्त करने होंगे।

पदसे हटनेकेबाद साधारण नागरिक है CM
सुप्रीम कोर्टने इस संबंधमें राज्य सरकारका पहले का आदेश रद्द कर दिया था। एनजीओ लोक प्रहरीने २००४ में आवेेदन लगाकर इसे रद्द करनेको कहा था। न्यायालयने उत्तर प्रदेश मिनिस्टर्स सैलरिज, अलाउंस और अन्य सुविधा वाले कानूनमें संशोधनको असंवैधानिक बताया है। सुप्रीम कोर्टने आदेशमें कहा कि एक बार मुख्यमंत्री अपने पदसे हट जाता है तो वह एक साधारण  नागरिक हो जाता है।

६ मुख्यमंत्रियोंको रिक्त करने होंगे घर
न्यायालयके इस आदेशका प्रभाव प्रदेशके ६ पूर्व मुख्यमंत्रियोंपर पडेगा। यूपीके पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह और मायावतीको न्यायालयके आदेशका पालन करना होगा।

CM योगीके बराबर वाला घर भी होगा रिक्त
यूपीके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथके बराबर वाला घर भी रिक्त होगा। ये पूर्व मुख्यमंत्री और वर्ततमान गृहमंत्री राजनाथ सिंहका है। ये सीएम योगीके सरकारी निवास ५ कालिदास मार्गके बराबर में ही है।

मुलायम सिंहके पास सबसे बडा आवास
उत्तर प्रदेशके पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंहके पास सबसे बडा आवास हैं। ५ विक्रमादित्य मार्गपर स्थित मुलायम सिंहका आवास  २३३६ वर्गमीटरमें फैला है, जिसका भाडा भी ४२१२ रुपए है। इसमें २५ कमरे बने हैं। इसी संदर्भमें पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यूपीके सीएम योगी आदित्नाथ से मिलें थे और अपने और अखिलेशके सरकारी आवासको बचानेका सूूत्र दिया था।

४ विक्रमादित्य मार्गपर है अखिलेशका आवास
मुलायमके ठीक बराबरमें ४ विक्रमादित्य मार्ग समाजवादी पार्टीके राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीके पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवका सरकारी आवास है। इन दोनों बंगलोंके बीच अंदर से ही आने-जानेका रास्ता भी है।

१३ए मॉल एवेन्यूमें है मायाका सरकारी आवास
बसपा सुप्रीमो मायावतीका सरकारी आवास १३ए मॉल एवेन्यू है। चार बार प्रदेशकी मुख्यमंत्री रह चुकी मायावतीके सरकारी बंगलेमें आंबेडकर और कांशीरामके स्मारक बने हुए हैं। इसका भाडा भी मुलायम सिंह और अखिलेश यादवके आवासके बराबर ही है।

कल्याण सिंह-एनडी तिवारीको रिक्त करना होगा आवास
राजस्थानके राज्यपाल कल्याण सिंह और एनडी तिवारीका आवास भी मॉल एवेन्यू में ही है। कल्याण सिंह दो बार यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution