उत्तिष्ठ कौन्तेय !


हिन्दू बहुल भारतमें पहले ‘बाइबल’ गाई जाएगी, फिर राष्ट्रगान गाया जाएगा, ऐसे होगा मिजोरमके मुख्यमन्त्रीका शपथ ग्रहण !!
भारतमें पहली बार ऐसा होगा, जब राष्ट्रगानसे पूर्व बाइबलके पद गाये जाएंगे ! हिंदुस्तानके एक राज्यके मुख्यमन्त्रीका ऐसा शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें राष्ट्रगानसे पूर्व बाइबल गाई जाएगी ।
हम बात कर रहे हैं, मिजोरममें जीत प्राप्त करने वाले राजनैतिक दल ‘मिजो नेशनल फ्रंट’की, जिसके नेता जोरमथंगा ईसाई रीतिके साथ मुख्यमन्त्री पदकी शपथ लेंगे ! बाइबलके पदोंके साथ इस अवसरपर हैंडलके प्रसिद्ध ‘हेललुजाह कोरस’ जैसे धार्मिक भजन भी गाए जाएंगे ! नवनिर्वाचित ‘एमएनएफ’ विधायक लालरुत्किमाने कहा कि मिजोरममें इस प्रकारका समारोह पहली बार होगा । उन्होंने कहा, बाइबलके पद पढनेके पश्चात राष्ट्रगान गाया जाएगा । ‘एमएनएफ’के बारेमें कहा जाता है कि वह ईसाई पन्थ और गिरिजाघरके साथ निकटता रखती है !

मेघालयके न्यायाधीशने जब यह कहा कि भारतको स्वतन्त्र होते समय हिन्दू राष्ट्र किया जाना चाहिए था, तब सभी धर्मनिरपेक्ष लोगोंके हृदयमें सर्प लोटने लगे और अब ये लोग क्या कहेंगे ?
वस्तुत: यह भारत जैसे हिन्दू देशके लिए अत्यन्त लज्जास्पद तथ्य है कि यहां संसद या विधान सभाके शपथ ग्रहण समारोहका शुभारम्भ वेदपाठसे नहीं होता और आज इन ईसाईयोंने इस हिन्दू बहुल देशकी सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय, दोनों ही गरिमाको कलंकित किया है; क्योंकि यदि भारत धर्मनिरपेक्ष है तो राष्ट्रगान पहले होना चाहिए और यदि हिन्दू बहुल है तो यहां बाइबल नहीं वेदपाठसे शपथ ग्रहण होना चाहिए ! इस स्थितिको सुधारने हेतु हिन्दू राष्ट्रकी ही आवश्यकता है ! – तनुजा ठाकुर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution