लीबियामें गुप्त जेलसे भागे लोगोंको मारी गोली, १५ की मृत्यु


न्यूयॉर्क: डॉक्टर्स विदआउट बॉडर्सने शनिवारको (२६ मई) बताया कि मानव तस्करोंद्वारा बन्दी बनाकर रखे गए १०० से अधिक प्रवासी और शरणार्थियोंको उत्तर पश्चिम लीबियाकी गुप्त बन्दीगृहसे भागनेके मध्य गोली मार दी गई। इस घटनामें दर्जनों लोग हताहत हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा संगठनने कहा कि बुधवार (२३ मई) रात हुई घटनामें बचे लोगोंने बताया कि कम से कम १५ लोगों की मृत्यु हुई है और लगभग ४० अन्य घायल हुए हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं।

संगठनने बताया कि बानी वलीद शहरमें बचकर भागे लोगोंको फिरसे बन्दी बनानेके लिए अपहरणकर्ता और बन्दूकधारी उनका पीछा कर रहे थे। ऐसे में सुरक्षा बलों, अस्पताल और नगर निकायके कर्मियोंने उन्हें बचाने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि बचे हुए लोगोंमें अधिकतर इरिट्रिया, इथोपिया और सोमालियाके किशोर और किशोरी हैं, जो यूरोपमें शरण लेनेेके प्रयास में थे। संगठनने बताया कि कुछ लोगोंने बताया कि उन्हें तीन वर्षसे बन्दी बनाकर रखा गया था। कई लोगोंके शरीरपर प्रताडित करने के निशान भी साफ नजर आ रहे थे ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution