आगरामें मस्जिदसे निकली भीडने की पत्थरबाजी, बंद कराई दुकानें !!


जुलाई २, २०१९

मेरठकी भांति आगरामें हुआ उपद्रव भी तबरेज अंसारीकी भीडद्वारा हत्याके विरुद्घ प्रदर्शनके पश्चात आरम्भ हुआ । आगराके मंटोलामें तबरेज अंसारीकी मॉब लिंचिंगकेविरुद्ध बलपूर्वक दुकानें बंद कराई जाने लगी और दुकानों में लूटपाट भी की गई, दुकानोंमें बोतलें फेंकी गईं ! इसके पश्चात दोनों पक्षोंकी ओरसे पथराव हुआ । यह सब सोमवार, १ जुलाईको तब आरम्भ हुआ, जब सैकडोंकी संख्यामें मुसलमान जामा मस्जिदके पास एकत्र हो गए !

उनकी योजना थी कि जामा मस्जिदसे समाहरणालयतक पैदल यात्रा निकाली जाए और फिर वहां पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियोंको ज्ञापन सौंपा जाए; परन्तु वरिष्ठ अधिकारियोंने जामा मस्जिद पहुंचकर ही भीडसे ज्ञापन ले लिया और उन्हें यात्रा न करनेका परामर्श दिया, जिससे मुसलमान भडक गए और प्रदर्शन करने लगे । पुलिसके रोकनेके पश्चात वे पैदल यात्राके लिए आगे बढ निकले । जब पुलिसने अवरोधक (बैरियर) लगाया तो वे दूसरे रास्तोंसे उपद्रव करते और बाजार बंद कराते चल रहे थे ।

जब दुकानदारोंने दुकान बंद करनेसे मना किया तो उनसे लूटपाट की गई । एक मिठाईकी दुकानमें भी उपद्रवियोंने लूटपाट की । व्यापारियोंद्वारा थानेमें अभियोग प्रविष्ट कराए गए हैं, जिसके आधारपर पुलिसने कुछ लोगोंको बन्दी बनाया है और ६०० लोगोंपर अभियोग प्रविष्ट किया गया है ।

“तरबेज अंसारी तो बहाना है, यह तो जिहादका विष है, जो काफिरोंको मालने और उनकी दुकानोंपर लूटपाट करनेपर उतरा है, साथ ही एकपक्षीय भाईचारेका परिणाम, जिसके भ्रममें हिन्दू अबतक जीता रहा है”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution