जून २६, २०१९
उत्तर प्रदेशमें महिलाओंपर अत्याचारकी घटनाएं रुक नहीं रही है । उत्तरप्रदेशके मुरादाबादके कटघर क्षेत्रके ताजपुरमें एक व्यक्तिने अपनी पत्नीको केवल इसीलिए मार डाला; क्योंकि उसे शंका थी कि वह किसी औरसे बात करती है । इसके पश्चात आरोपीने स्वयं ही पुलिसको फोन कर इस घटनाकी जानकारी दी । आरोपी इमरानको बन्दी बना लिया गया है । मारी गई युवतीका नाम नेहा है ।
नेहाका इमरानसे प्रेम विवाह हुआ था । इनकी ढाई वर्षकी पुत्री उमेरा भी थी । रातको ११ बजे इमरानने अपनी पत्नी नेहा और उसके दूरके भाई नाजिमके साथ एक चित्र व्हाट्सएपपर देखा, जिसके पश्चात दोनोंमें विवाद हो गया । रातके २ बजे इमरानने अपने ससुरको फोनकर इस बातकी जानकारी दी । दामादकी आपत्ति सुनकर ससुरने प्रातःकाल आनेका आश्वासन भी दिया; परन्तु इमरानने प्रातः ४ बजे अपनी पत्नीकी हत्या कर दी !
उल्लेखनीय है कि पांच वर्ष पूर्व दोनोंका निकाह हुआ था । दोनोंके मध्य पढाईके समय ही प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो गए थे । विवाहके १ वर्ष पश्चात ही उसने दहेजको लेकर नेहाको प्रताडित करना आरम्भ कर दिया था । वह उसे मायकेसे ५ लाख रुपए मांगनेको कहता था, ताकि कोई व्यापार आरम्भ कर सके । २०१६ में प्रताडनासे उद्विग्न आकर नेहा मायकेमें आकर रहने लगी थी । जब इमरानने लिखित शपथपत्र दिया, तब पंचायतके हस्तक्षेपसे प्रकरणको सुलझाया गया था ।
“यदि युवतीको २०१६ में ही बुद्धि आ गई होती कि प्रेम करनेवाला मनुष्य नहीं वरन जिहादी है तो आज वह जीवित होती ! हिन्दू युवतियां सम्भल जाएं और अपना जीवन नष्ट न करें ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply