गोतस्करीपर जम्मूके कठुआमें तनाव !!


दिसम्बर ३, २०१८

जम्मू-कश्मीरके कठुआ जनपदमें गो तस्करीके चलते तनाव हो गया । ट्रकमें गायकी तस्करीपर स्थानीय लोग भडक गए । उन्होंने गायोंको निकालकर ट्रकमें आग लगा दी । लोगोंने पुलिस-प्रशासनके विरोधमें उग्र प्रदर्शन किया । लोगोंपर नियन्त्रण पानेके लिए पुलिसको आंसू गैसके गोले दागने पडे ।

आरम्भिक सूचनाओंके अनुसार सोमवार दोपहर कठुआकी हीरानगर उपमण्डलमें (तहसीलमें) गो तस्कर एक ट्रकमें गाय भरकर ले जा रहे थे । इसकी भनक कुछ लोगोंको लग गई । उन्होंने ट्रकको रोक लिया । ट्रकके भीतर गोवंशज भरे थे ! यह देख लोग भडक गए । लोगोंका क्रोध भांपते हुए ट्रक चालक वहांसे भाग गया । लोगोंने गोवंशजोंको निकाला और ट्रकमें आग लगा दी । पुलिस वहां पहुंची तो लोगोंका क्रोध उनपर फूट पडा । लोगोंके तेवर देख पुलिसके भी पसीने छूट गए व नियन्त्रण पानेके लिए पुलिसको आंसू गैसका आश्रय लेना पडा ।

कठुआके एसडीएम सुरेश शर्माका कहना है कि प्रदर्शनके मध्य लोग जम्मू-पठानकोट राजमार्ग बंद करनेका प्रयास कर रहे थे । लोगोंको तितर-बितर करनेके लिए पुलिसको लाठीचार्ज और आंसू गैसके गोलोंकाका आश्रय लेना पडा ।

 

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution