जुलाई ८, २०१९
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’के समाचारके अनुसार, तमिलनाडुके कोयम्बटूर जनपदके पोलाचीके बाहरी क्षेत्रमें १६ वर्षकी बालिकासे दुष्कर्मके आरोपमें नौ आरोपियोंको महिला पुलिसने बन्दी बनाया है ।
समाचारके अनुसार, पोलाची पुलिसने जिन नौ आरोपियोंको बन्दी बनाया है, उनमें ए अमानुल्लाह, मोहम्मद आशिफ, ए मोहम्मद रफीक, जे सैयद इब्राहिम, ए मोहम्मद अली, के डेविड, इरशाद बाशा, एस मोहम्मद खान और एन अरुण नेहरूके नाम सम्मिलित हैं । जिहादी कथित रूपसे कक्षा-१०में पढनेवाली युवतीका दो वर्षसे दुष्कर्म कर रहा था । गुरुवार, ४ जुलाईको युवतीके लापता होनेके पश्चात यह घटना सामने आई ।
समाचारके अनुसार, बलात्कारकी यह घटना तब हुई जब युवती अपने पुरुषमित्र अमानुल्लाहसे मिलने उसके निवास स्थानपर गई थी । पुलिस सूत्रोंके अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म उसके प्रेमीके निवास स्थानपर ही हुआ, जहां वो उससे मिलने गई थी ।
पुलिसने कहा कि मुख्य आरोपी अमानुल्लाहने उसे अपने प्रेम जालमें फंसाया और बादमें अपने मित्रके साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया । इसके अतिरिक्त अमानुल्लाहने युवतीको चेताया था कि वो इस घटनाके बारेमें किसी से न करे, अन्यथा इसके लिए उसे गम्भीर परिणाम भुगतने पड सकते हैं ।
पीडिताने पुलिसको बताया कि नौ लोगोंने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । अधिकारीने बताया कि गुरुवारको, अमानुल्लाह युवतीको गांवसे लेकर आया और अपने मित्र बागवथीके साथ दुष्कर्म किया ।
“१६-१६ की युवतियां इस भ्रामक प्रेमजालमें क्यों फंस रही है, सारा दिन धन कमानेमें ध्यान रखनेवाले हिन्दू माता-पिता इसपर विचार करें । इसी प्रेमके बहाने ही जिहादी हिन्दू युवतियोंका जीवन नष्ट कर रहे हैं । अब भी जागो और धर्मनिष्ठ बनो; अन्यथा हिन्दुओंका नाम लेनेवाला कोई न बचेगा ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply