झारखण्डमें लवजिहाद, धर्म छिपाकर उत्तरप्रदेशके मंदिरमें विवाह किया और रांचीमें किया निकाह अब ५ वर्ष पश्चात दिया तलाक !!


जून १६, २०१९

चरहीमें धर्म छिपाकर चरही थाना क्षेत्रके पिपरा अंसार चौक निवासी रमजान अंसारीने उत्तर प्रदेशके आजमगढकी एक युवतीसे मंदिरमें विवाह किया । उसके पश्चात रांचीके इरबा लाकर उसने बलपूर्वक निकाह किया । युवतीकाे शबनम नाम दिया । पांच वर्ष पश्चात उसने युवतीकाे तलाक दे दिया है । पीडिताने चरही थानामें आराेपी युवकके विरुद्ध परिवाद (शिकायत) प्रविष्ट कराई है ।

पुलिसने आराेपीकाे बन्दी बना लिया है । पूछताछमें युवकने युवतीके आराेपाेंकाे स्वीकार किया है । रमजान ट्रक चालक है । युवतीकी पांच वर्षकी एक पुत्री और आठ माहका पुत्र है । युवतीने पुलिसकाे बताया कि वह इरबाके रिजवान लाॅजमें रहकर पासकी एक फैक्ट्रीमें कार्य करती है । उसे एकाकी पाकर लाॅजके कुछ लाेग भी परेशान करते हैं ।

रमजानने व्यापार करनेके लिए उससे ६० सहस्र रुपए लिए थे । उसने महिला समितिसे ६० सहस्र रुपए उठाकर दिए थे । प्रत्येक माह रुपयाेंका ब्याज देना होता है । वह रमजानसे रुपए मांगने पिपरा आई थी । यहां रमजानने उसकी पिटाई करा दी । उसके पास रांची जानेका भाडा भी नहीं था । चरही पुलिसके सहयाेगसे वह जिस बससे जा रही थी, कारसे ओवरटेक उसे राेका गया और मारा पीटा गया ।

युवती पुनः चरही थाना पहुंची और न्यायकी मांग की है । चरहीके थाना प्रभारी दिनेश्वर प्रसादके अनुसार, पुलिसने आराेपी रमजानकाे बन्दी बना लिया है ।

पीडिताने चरही पुलिसकाे बताय है कि मैं आजमगढकी रहने वाली हूं । पांच वर्ष पूर्व रमजानने मुझे प्रेमके जालमें फंसाया, यह कहकर कि उसका नाम अखिलेश यादव है । वह झारखंडके हजारीबागका रहने वाला है । वह अविवाहित है । मैं उसकी बाताेंमें आ गई और अपने घरवालाेंके विरुद्ध जाकर एक मंदिरमें उससे विवाह कर लिया । उसके साथ मैं झारखंड चली आई । यहां उसने रांचीके इरबामें एक लाॅजमें रखा । कुछ दिनाेंके पश्चात मुझे ज्ञात हुआ कि मेरे साथ विश्वासघात हुआ है । उसका असली नाम रमजान अंसारी है ।

“यदि इसीप्रकार ही हिन्दू युवतियां इस तथाकथित भ्रामक प्रेममें लवजिहादका लक्ष्य बनती रहीं तो हिन्दुओंको अपना अस्तित्व बचाना कठिन हो जाएगा । युवतियो ! किसीसे मित्रता करनेसे पूर्व सावधान रहें । सावधानी की तो सम्भवतः जीवन नष्ट होनेसे बच जाएगा ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : भास्कर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution