मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के सोहलवें दिन में अब तक का सबसे बड़ा फैसला लघु व सीमांत किसानों के कर्ज माफी का किया है। यह भाजपा के लोक संकल्प पत्र का सबसे अहम बिंदु था। इसी को असली जामा पहनाने के लिए भाजपा सरकार की र्कैबिनेट बैठक पंद्रह दिन बाद हुई है।
- -अवैध बूचड़खाने बंद करने के लिए प्रदेश व्यापी अभियान
- -गोमती रिवर फ्रंट के निर्माण में घपलेबाजी की जांच के लिए न्यायिक आयोग
- -निजी स्कूलों की फीस में मनमानी पर लगाम। छात्रसंघ चुनाव एक साथ। सभी कोचिंग चला रहे शिक्षकों पर एफआईआर के आदेश
- -सस्ती जेनेरिक दवाओं की 3000 दुकानें खोलने की व्यवस्था करने आदेश दिया।
- -गोहत्या व गायों की तस्करी प्रतिबंधित करने का अभियान
- -मंत्री अपनी सम्पत्ति का ब्योरा देंगे। अनाप-शनाप बयान नहीं देंगे। अपने आफिस में सुबह साढ़े नौ बजे आएंगे। वे अपने स्टाफ में किसी विवादित व दागी को नहीं रखेंगे।
- -अफसर 15 दिन में सम्पत्ति का ब्योरा मुख्य सचिव को देंगे। अफसर समय से अपने कार्यालय जाएंगे।
- -एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन
- -किसानों का शत प्रतिशत गेहूं खऱीदेगी सरकार।
- -प्रदेश के सरकारी आफिसों में सफाई का विशेष अभियान।
- -सरकार कार्यालयों में पान-गुटखा खाना प्रतिबंधित।
- -पुलिस थानों, व पुलिस लाइन में सफाई पर विशेष जोर। हर शुक्रवार को पुलिस कर्मी खुद करेंगे थाने की सफाई।
- -शिक्षकों व सरकारी अधिकारी ड्यूटी काल में जींस व टी शर्ट पहनने पर रोक।
- -अयोध्या में रामायण संग्रहालय के लिए सरकार देगी 25 एकड़ की जमीन
- -अखिलेश यादव के फोटो वाले राशन कार्ड रद्द करना
- -अखिलेश राज के निगमों, आयोगों में तैनात अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सलाहकार हटाए
- -नकल रोकने के लिए प्रदेश में चल रहा विशेष अभियान
सौजन्यसे : http://www.livehindustan.com
Leave a Reply