निरन्तर चल रहा है मुख्तार अंसारीके निकटवर्ती लोगोंकी अवैध सम्पत्तियोंपर योगी शासनका ‘बुलडोजर’
१९ दिसम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशमें ‘माफियाओं’के विरुद्ध योगी शासनकी कठोरतम कार्यवाही निरन्तर चल रही है । अब इसी अन्तर्गत, योगी शासनने मऊ जनपदमें शुक्रवार, १७ दिसम्बरको कुख्यात मुख्तार अंसारीके एक साथीके विरुद्ध बडी कार्यवाही करते हुए लाखोंकी सम्पत्तिपर ‘बुलडोजर’ चलवा दिया । अब इसके कारण अपराधियोंमें भी ‘हलचल’ मची हुई है । प्रकरण मऊ जनपदके सराय लखंसी थाना क्षेत्रके डुमरा गांवका है । आरोप है कि ग्राम सभाकी भूमिपर राम अवध सिंहने अतिक्रमण किया हुआ था । इसमें जलाशयकी भूमिका बडा भाग भी सम्मिलित था । अधिकारियोंने ‘पुलिस’ बलके दलने उक्त स्थानपर पहुंचकर, ‘जेसीबी’की सहायतासे अवैध सम्पत्तिको क्षतिग्रस्त कर दिया और भूमिको पूर्णतः मुक्त करा लिया । राम अवधका पुत्र आर्यन मऊ जनपदका बडा ‘ठेकेदार’ है एवं वह मुख्तार अंसारीके अत्यधिक निकट सम्बन्धमें बताया जाता है । उल्लेखनीय है कि अंसारीपर योगी शासन कठोरतम कार्यवाही कर रहा है एवं इसमें अंसारीके अरबों रुपएकी सम्पत्तिको राजसात करनेके साथ-साथ उसके सहयोगियोंपर भी निरन्तर कार्यवाही की जा रही है ।
योगी शासनकी कार्यवाही प्रशंसनीय है, इसका सम्पूर्ण देशमें अनुसरण किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply