नोएडा में चीनी अधिकारी ने किया तिरंगे का अपमान, फेंका कूड़ेदान में, कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन


     नोएडा: नोएडा स्थित एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी के एक चीनी अधिकारी पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

नगर मजिस्ट्रेट रामानुज सिंह ने बताया कि जिला अधिकारियों और उप श्रम आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई और कंपनी के अधिकारियों ने बिना शर्त माफी मांग ली. कर्मचारियों का आरोप था कि चीनी अधिकारी ने तिरंगा कूड़ेदान में फेंक दिया. उन्होंने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और संबन्धित अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की.

घटना की सूचना पाकर नगर मजिस्ट्रेट रामानुज सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव मौके पर पहुंचे. अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष मामले को सहृदयतापूर्वक सुलझाने पर सहमत हुए. नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों की प्रबंधन से कुछ पुरानी शिकायतें थीं जिसके लिए उप श्रमायुक्त को कंपनी में बुलाया गया था. कंपनी कर्मचारी और श्रम विभाग के अधिकारी ने सभी बिंदुओं पर चर्चा की. कंपनी के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

सौजन्यसे : http://zeenews.india.com



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution