भारत में ISIS के लिए भर्ती करने वाली महिला गिरफ्तार, एेसे ढूंढती थी शिकार


ISIS में भर्ती करने वाली महिला आयशा हामिदन को राष्ट्रीय जांच एजैंसी (NBI) ने फिलीपींस से गिरफ्तार कर लिया गया है। आयशा  फिलीपींस आतंकवादी नेता मोहम्मद जाफार मैकिड की विधवा है। हामिदन का काम संगठन में नए आतंकियों की भर्ती करना है। राष्ट्रीय जांच एजैंसी (NIS) ने फिलीपींस सरकार से हामिदन के बारे में जानकारी और सबूत जुटाने के लिए मदद मांगी थी जिसके बाद से  NBI आयशा हामिदन को लेकर काफी अलर्ट थी।

NIA को इस बात पर पहली बार शक तब हुआ जब भारत में गिरफ्तार किए गए  ISIS आतंकियों मोहम्मद सिराजुद्दीन और मोहम्मद नासिर का लिंक हामिदन के साथ जोड़ा गया।   NIA को पिछले साल ऐसी खबरें मिली थी कि हामिदन भारत, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, इंगलैंड  औरबंगलादेश आदि जैसे देशों से ‘विदेशी लड़ाकों’ की भर्ती के लिए फेसबुक, टैलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप समूह का इस्तेमाल कर अपने शिकार ढूंढती है।

कुछ भारतीय मुंबई, तिरुचिरापल्ली, हैदराबाद, श्रीनगर, सोपोर, कानपुर, कोलकाता और जयपुर से हामिदन के साथ संपर्क करते थे।  हामिदन मेट्रो मनीला के टेगुइग सिटी में डिएगो शिलांग गांव की रहने वाली है। उसका असली नाम करेन आयशा अल-मुस्लिमाह है। हामिदन ऐसे लोगों को इस ग्रुप में शामिल करती थीं जो आतंक, जिहाद, खिलाफत विचारधारा रखते थे और इस काम में उनका साथ देना चाहते थे। दूसरे देशों के अलावा भारत के भी कई युवा ISIS में शामिल होने के इच्छा जता चुके थे। कहा जाता है कि हामिदन युवाओं को बरगलाकर आतंकी संगठन में भर्ती करने में माहिर थी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution