मुस्लिम औरतो के बाद अब मुस्लिम युवक भी अपना रहे है हिन्दू धर्म
नई दिल्ली। आतंकवाद और शरिया कानून से परेशान मुस्लिम समुदाय के लोग अब हिन्दू धर्म अपना रहे है। हाल ही में ऐसे दो मामले सामने आये है।
मुस्लिम महिला ने अपनाया हिन्दू धर्म
कैला भट्टा में रहने वाली शबनम नाम की महिला को 2014 में उसके पति ने तलाक दे दिया था। ऐसे में इद्दत की अवधि के बाद उसने पति का घर छोड़ दिया था। उस वक्त महिला के 2 बच्चे थे। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने गुमराह करके उसे वापस बुला लिया। वहीं, हलाला की आड़ में महिला से वेश्यावृत्ति कराई गई। बाद में पीड़िता ने इस्लाम छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया। पीड़िता महिला का कहना है कि तीन तलाक प्रथा बंद हो।
आतंकवाद को सबक सिखाने के लिए युवक ने अपनाया हिन्दू धर्म
पाकिस्तान की नापाक करतूतों की वजह से हरियाणा के अंबाला में एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे आतंकी हमलों की वजह से बदनाम हो रहे मुस्लिम समाज की छवि को सुधारने के लिए मोबिन अहमद ने हिन्दू धर्म को अपनाया। मुस्लिम धर्म छोड़ कर हिन्दू धर्म में आए मोबिन अहमद की माने तो वो पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को दिखाना चाहते हैं कि हिंदुस्तान का मुस्लिम हिंदुस्तानी था, है और हिंदुस्तानी ही रहेगा। मोबिन अहमद की माने तो नापाक हरकतें तो पाकिस्तान में बैठे आतंकी करते हैं और बदनामी भारत में रहने वाले मुस्लिम लोगों की भी हो रहे है।
शरिया कानून से पीड़ित महिलाएं अब और अत्याचार नहीं सह सकती। देश में कई मुस्लिम महिलाओं ने इसके खिलाफ आवाज़ बुलंद भी की है। वही दूसरी तरफ आतंकवाद से बदनाम मुस्लिम धर्म समुदाय के लोग हो रहे है और इस बदनामी से बचने के लिए वो अब हिन्दू धर्म अपना रहे हैं।
नोट : यह लेखक के निजी विचार और शोध है, इसका स्वस्तिक से कोई सीधा संबंधनहीं है।
सौजन्यसे: http://www.saffronswastik.com/- जनवरी १२, २०१७
Leave a Reply