जुलाई ८, २०१९
वेस्ट मिडलैंडके वालसालमें १९ जून २०१९ को श्री राम मंदिरके बाहर एक व्यक्तिद्वारा चार प्रतिमाओंको तोड दिया गया ! सीसीटीवीमें देखा जा सकता है कि ‘ब्लैक हुडी’ पहने एक व्यक्ति हाथमें ‘क्रिकेट बैट’ या फिर ‘हॉकी स्टिक’ लेकर आता है और प्रतिमाओंपर प्रहार करता है,, जिससे प्रतिमाएं क्षत-विक्षत हो जाती हैं ।
पुलिसने इस घटनाकी पुष्टि करते हुए कहा कि वो जांच कर रहे हैं और जानकारियां एकत्र करनेका प्रयास कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि प्रथम घटना १० जून २०१९ को प्रातः १० बजे हुई । इस मध्य प्रतिमाओंको तोडा गया । वहीं, दूसरी घटना १९ जूनको रात्रि ११ बजेके बाद हुई ।



फोर्ड स्ट्रीट स्थित पूजा स्थलके एक सदस्य जगू पटेलने कहा कि ये ३ माहमें हुई तीसरी घटना है, जब मंदिरोंपर आक्रमण किया गया । इस घटनासे वहांके लोग भयभीत हैं । उनका कहना है कि कुछ लोगोंद्वारा उनलोगोंको लक्ष्य बनाया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि, कुछ समय पूर्व, लंदनके हैरो स्थित मंदिर श्री कच्छ सत्संग स्वामीनारायण मंदिरको तोडा गया और तत्पश्चात विल्सडन लेन, ब्रेंट स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिरसे तीन बहुमूल्य प्रतिमाएं और नकदी चोरी की गई ।
सूचनाके अनुसार, पिछली जनगणनाके समय यूकेमें ८,१७,००० हिंदू, १५७ मंदिर और ७ हिंदू विद्यालय थे; परन्तु दीपावलीके पश्चात दो मंदिरोंको तोड दिया गया ।
“सनातनके बढते प्रभावको देख विश्वके दो बडे कथित धर्मोंमें उद्विग्नता है, तभी तो सनातनपर चारों ओरसे आक्रमण हो रहे हैं; परन्तु विजय तो सनातन की ही होगी; क्योंकि सूर्यको उदय होनेसे कोई नहीं रोक सकता है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply