लव जिहाद : हिन्दू युवती को साजिश का पता चलने पर मुस्लिम लड़के ने किया एसिड अटैक
नवसारी। गुजरात की संस्कारी नगरी कहे जानेवाले शहर नवसारी में एक लड़की पर एसिड अटैक होने का चौकाने वाला मामला आया है। पूरी घटना को हिन्दू संगठनो द्वारा प्रकाश डालने पर ‘लव जिहाद’ की तरह देखा जा रहा है।
क्या हुई थी घटना
नवसारी की अग्रवाल कॉलेज में पढ़ने वाली चिखली की युवती हमेशा की तरह सुबह नवसारी आ गई थी। वह बस डिपो से बाहर निकलकर रिक्शा स्टैंड की तरफ आगे बढ़ रही थी। रिक्शे में बैठकर वह 8:45 बजे कॉलेज जाने के लिए निकली। रिक्शा जैसे ही स्टार्ट हुआ और आगे बढ़ा, तभी प्रेमी ने प्रेमिका पर एसिड फेंक दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने तत्काल युवती को पारसी अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की मदद से जांच शुरू कर दी गई। प्रेमी शाहनवाज खलीफा को देर शाम पुलिस ने वासंदा-चिखली रोड पर गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमी ने खुद को हिन्दू बताकर बढ़ाई दोस्ती
आपको बता दें कि शाहनवाज ने इस हिंदू युवती से खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की थी। वह उसके साथ मंदिर भी जाता था और उसने अपना नाम दीपेश पटेल बता रखा था। प्रेमी ने खुद को इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट बताया था। जब युवती को उस लड़के की सच्चाई के बारे में पता चला तो उसने इस झूठ की बुनियाद पर टिके रिश्ते को ख़त्म कर दिया।
युवक की सच्चाई का कैसे चला पता
दरअसल युवती ने प्रेमी को फोन पर किसीके साथ बात करते समय ‘अस्सलाम वालेकुम’ बोलते हुए सुन लिया था। युवती ने सच्चाई पता करने की कोशिश की तो उसे पता चला कि वह लड़का मुस्लिम है। बाद में उस लड़के ने भी कबूल किया कि वह मुस्लिम है और उसका नाम शाहनवाज शेख है। इस घटना के बाद लड़की ने उससे दूरी बना ली थी।
सौजन्यसे : http://www.saffronswastik.com/
Leave a Reply