जुलाई ७, २०१९
छत्तीसगढकी राजधानी रायपुरमें कुकरी पारा क्षेत्रमें रहनेवाले गुप्ता परिवारका जीना कट्टरपन्थियोंने दुष्कर कर दिया है । परिवार सीसीटीवी कैमरा लगाकर इन कट्टरपंथियोंके भयमें २४ घंटे रह रहा है ।
गुप्ता परिवार कई दशकोंसे अपने घरमें रहता है; परन्तु क्षेत्रमें रहनेवाले कट्टरपन्थियोंको यह परिवार पसंद नहीं है और कट्टरपंथी उनके घरपर अधिकार करना चाह रहे हैं । पीडित परिवारकी माने तो ये कट्टरपंथी इस घरको तोडकर यहां मस्जिद बनाना चाह रहे हैं और इसीलिए भूमिको लेकर निरन्तर इस परिवारको चेतावनियां मिलती रहती हैं । कभी दुष्कर्म करनेकी, कभी मारनेकी चेतावनी मिलती है ।
रायपुरके कुकरी पारा क्षेत्रमें रहनेवाले गुप्ता परिवार कि यह समस्या लगभग ५ वर्षोंसे भी अधिक की है; परन्तु अब परिस्थितायां विकट होती देख गुप्ता परिवारने अपने घरमें चारों तरफ कैमरे लगा दिए हैं । २४ घंटे गुप्ता परिवार इस भयमें रहता है कि कब इनकी भूमिपर दृष्टि रखनेवाले ये कट्टरपंथी इनके प्राण लेनेपर उतर जाएं । इसलिए भयमें आकर इस पीडित परिवारने अपने घरके चारों ओर कैमरे लगा दिए हैं ।
पीडित परिवारके लोग बताते हैं कि इनकी भूमिपर कट्टरपन्थी अधिकार करना चाह रहे हैं । ऐसेमें यह हिंदू परिवार नहीं चाहता कि अपने घरको छोडे । विचित्र बात यह है कि इस प्रकरणको लेकर पार्षदसे लेकर एसएसपीतक भी पीडित परिवार विनती कर चुका है । मोहल्लेमें रहनेवाले लोगोंको भी इसकी जानकारी है; परन्तु लोग इन कट्टरपन्थियोंके सामने भयभीत हैं कि वे भी कट्टरपन्थियोंकी हां में हां मिलाते हैं; क्योंकि यदि उन्होंने कट्टरपंथियोंके विरुद्ध खडे होनेका साहस किया तो क्या पता उनके परिवारके साथ भी कुछ ऐसा ही होता दिख जाए । यह परिवार अब हिंदू संगठनोंसे आशा लगाए हुआ है कि उनको बचा लिया जाए और उनके घरको तोडनेसे लोग बचा लें ।
क्षेत्रमें रहनेवाले हिन्दू संगठनके लोग बताते हैं कि इस क्षेत्रमें एक शीतला माताका मंदिर भी है, जहांपर नियमित आरती होना भी इन कट्टरपन्थियोंको सहन नहीं है । ऐसेमें क्षेत्रमें रहनेवाले लोग कट्टरपन्थियोंके सामने इसप्रकार बौने हैं कि प्रशासनसे सहयोग नहीं मिलनेके कारण उनका भय और बढता जा रहा है ।
“हिन्दुओंके इसी भाईचारे और भयने ही आज यह स्थिति कर दी है कि आज वे जिहादियोंके अनुचित कृत्यके विरुद्ध कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं । अन्य हिन्दुओंको क्या लगता है कि क्या उनपर यह इस्लामिक आपदा नहीं आन पडेगी ? जिहादी धीरे-२ सभीको बाहर निकालेंगें, तब क्या आपकी कोई सहायता करेगा ? सभी हिन्दुओंने एक होकर इन कृत्योंका विरोध करना चाहिए ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply