जून २७, २०१९
मेरठमें अभी कुछ दिवस पूर्व किन्नरोंके दुस्साहसिक कृत्यके पश्चात पुलिसने बल प्रयोग किया था, जिसका वीडियो सामाजिक प्रसार माध्यमपर प्रसारित हुआ था । उस समय किन्नरोंने एक गुप्त पंचायत की थी, जिसमें उन्होंने भारी संख्यामें एकत्र होकर अपने आन्तरिक निर्णय लिए थे । किन्नरोंके विरुद्घ बने ऐसे वातावरणका लाभ उठाकर मेरठके रहनेवाले दानिशने २० जूनको पुलिसको बताया कि किन्नर हाजी नसीम, किन्नर नौसी, किन्नर बबली, किन्नर निशाने शीतपेयमें मादक पदार्थ पिलाकर वाहनमें बैठाकर गांव बजोट पुलपर ले गए । दानिशने बताया कि किन्नरोंने मेरा गुप्तांग काट दिया । प्रकरण गम्भीर देखकर पुलिसने प्राथमिकी प्रविष्ट कर ली और गंभीरतासे इस प्रकरणकी जांच करने लगी; परन्तु आगे क्या होने वाला है इसका किसीको अनुमान भी नहीं था !
जांचमें पुलिसको ज्ञात हुआ कि दानिशने पैसे ऐंठनेके चक्करमें स्वयं ही अपना गुप्तांग कटवा डाला है ! पुलिसने बताया कि योजना यह थी कि यदि गुप्तांग कटवाकर किन्नर हाजी नसीम और उसके सहयोगीके विरुद्घ परिवाद लिखा दी जाएगी और कोट्यावधि रुपये ऐंठ लिए जाएंगें । साथ ही किन्नर बने दानिशको मांगनेके लिए हाजी नसीमका क्षेत्र भी मिल जाएगा, जहां कोट्यावधिकी बधाई आदि आती है । अन्ततः उन्होंने निर्धारित किया था कि वे किन्नरसे मिले रूपये आपसमें वितरण कर लेंगें ।
दानिशका गुप्तांग काटनेवाले चिकित्सकका नाम शहजाद है, वह इंटर पास हैं और उनके पास चिकित्सककी कोई डिग्री नहीं है । उन्होंने गुप्तांग काटनेके १७ सहस्र रुपए लिए थे ।
स्रोत : सुदर्शन न्यूज
Leave a Reply