दिल्ली से अगवा बच्ची को मदरसे से कराया मुक्त, नाबालिग आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज


दिल्ली के गाजीपुर से अगवा 11 वर्षीय लड़की को पुलिस ने गाजियाबाद स्थित हिंडन विहार के एक मदरसे से मुक्त कराया है। लड़की को नशीला पदार्थ देकर यहां रखा गया था।

पुलिस ने किशोर व मदरसे के मौलवी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सोमवार को पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज करवाए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को साजिश के तहत अगवा कर उसके साथ गलत काम किया गया है। पुलिस ने किशोर के खिलाफ अपहरण व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया है।

पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सपना (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पिछले बुधवार को मयूर विहार फेज-3 स्थित जीडी कॉलोनी में रहने के लिए आई है।

इससे पहले इसका परिवार अर्थला, गाजियाबाद में रहता था। शनिवार दोपहर दो बजे सपना घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली। इसी दौरान वह गायब हो गई।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सपना मोबाइल रखती है। इलाके में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज में उसे एक किशोर ऑटो में बिठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया।

टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने रविवार रात 10 बजे सपना को हिंडन विहार केे पास एक मदरसे से मुक्त करा लिया। मदरसे से एक मौलवी, उसके दोस्त व किशोर को भी हिरासत में लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि किशोर एक लड़की के जरिये सपना को जानता था। वह उससे फोन पर भी बातचीत करता था।

सपना का परिवार जब दिल्ली शिफ्ट हो गया, तो वह उसे दिल्ली से अगवा कर हिंडन विहार के मदरसे में ले आया। यहां उसने नशीला पदार्थ देकर सपना को रखा। सपना के साथ शारीरिक शोषण की आशंका व्यक्त की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution