जून २२, २०१९
राजधानी देहलीमें लव जिहादका प्रकरण सामने आया है, जहां ३६ वर्षके व्यक्तिने १४ वर्षकी बच्चीके साथ छेडछाड की और विवाहके लिए उसे बहलाया-फुसलाया ! अब इस प्रकरणमें पुलिसने आरोपीको बन्दी बना लिया है ।
पुलिसने बताया कि १४ वर्षकी बच्ची, जो हिन्दू समुदायसे है, वो अपने परिवारके साथ गाजियाबादमें रहती है । कुछ दिनों पूर्व देहलीके कालिंदी कुंजमें अपने मौसीके पास रहनेके लिए आई थी । तभी पासमें रहनेवाले ३६ वर्षके विवाहित मंटनने युवतीको बहलाया-फुसलाया और फिर लडकीके साथ शारीरिक छेडछाड की । ये भी जानकारी मिली है कि जब लडकी अपने पिताके घर जाती थी, तब आरोपी उसे अपना पास बुलाता था, दोनोंके मध्य फोनपर भी बातें होती थीं ।
गुरुवार, २० जूनको जब लडकीके परिवार वालोंको इसमें ज्ञात हुआ तो पुलिसको बुलाया गया और पुलिसने युवतीके वक्तव्यके आधारपर ‘पोक्सो अधिनियम’में अभियोग प्रविष्टकर आरोपी मन्टनको बन्दी बना लिया है, जो दर्जीका काम करता है ।
सूचना मिली है कि पीडित युवतीकी मौसीने धर्म परिवर्तनकर मुसलमानसे विवाह किया था, जिसके पश्चात परिवारमें विवाद हुआ था । जब परिवारमें विवाद समाप्त हुआ तो उसके पश्चात ही परिवारमें बोलचाल आरम्भ हुई और जिसके पश्चात युवतीका अपने मौसीके घर आना जाना आरम्भ हुआ ।
“एक और तथाकथित धर्मनिरपेक्ष युवती जिहादकी भेंट चढी, इसके भी मूलमें संस्कारहीनता और धर्महीनता है । संस्कारहीन समाज और संस्कारहीन हिन्दू परिवार, यदि इनमें हिदू युवतियां आए दिन जिहादकी भेंट चढ रही हैं तो यह समाजको मन्थन करनेका समय है । यदि अब भी चिन्तन नहीं किया तो क्या थिति होगी, इसका अनुमान लगाया जा सकता है ! “- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply