जून ४, २०१९
किसी धर्मनिरपेक्षको अपने घरपर जो करना है करे, उसके लिए वो स्वतन्त्र है; परन्तु धर्मनिरपेक्ष देशमें कार्यके समय एक पुलिस अधिकारी पुलिसकी टोपी हटाकर इस्लामिक टोपी पहन ले, ये तो धर्मनिरपेक्षताकी अति हो गई !
तेलंगानामें चन्द्रसेखर रावका शासन है, जो स्वयं मुस्लिम तुष्टिकरणमें आगे रहते हैं; परन्तु मुख्यमन्त्रीके साथ-साथ अब तेलंगानाकी पुलिस भी सारे नियम तोडकर धर्मनिरपेक्षतामें सबसे उच्च स्थानपर पहुंचनेवाली है !
बुधवार, ५ जूनको अरबी मजहब इस्लामके त्यौहार ईदमें तेलंगाना पुलिसके एक अधिकारीने पुलिसकी टोपी उतारकर इस्लामिक टोपी पहन ली और इतना ही नहीं इन्होंनें अपना विडियो भी बनवाया और सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर भी डाला । तेलंगानाके एकमात्र हिन्दू विधायक राजा सिंहने इसे लेकर प्रश्न भी किया है ।
https://twitter.com/TigerRajaSingh/status/1136139911826878465
धर्मनिरपेक्ष देशमें कार्यपर एक पुलिस अधिकारी इसप्रकारकी साम्प्रदायिकता नहीं कर सकता, ये अपने घरपर कर सकता है; परन्तु पुलिस थानेके भीतर बैठकर, पुलिसकी टोपी हटाकर इस्लामिक टोपी धारण करना नियमोंकी अवहेलना करना है ।
“तेलंगाना वही राज्य है, जहांपर हिन्दुओंको त्यौहारोंपर पुलिसद्वारा कठिनाइयोंका सामना करना पडता है; परन्तु ईदमें पुलिस अधिकारी ही टोपी पहनकर बैठ गए !! यह दिखाता है कि धर्मनिरपेक्षताने हमारी बुद्धिको किस स्तरतक भ्रमित किया है । धर्मनिरपेक्षताका यह भूत अब हिन्दुओंके लिए भारी पडता जा रहा है । हिन्दुओ ! इस छद्म शब्दकी भ्रामकतासे यथाशीघ्र बाहर आ जाए; अन्यथा इस देशमें कलको हिन्दू होना भी पाप न हो जाए ! ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन
Leave a Reply