धर्मान्ध पिताने विवाहके ६ वर्षोंके पश्चात दामादसे रखी धर्मान्तरणकी शर्त !!


अप्रैल १९, २०१९
   
थाना आदर्श मंडी क्षेत्रके मोहल्ला रेलपार निवासी एक युवकने अपने ससुरालियोंपर बलात धर्म परिवर्तन करनेके प्रयासका आरोप लगाया है । पीडित युवकने पुलिसको परिवाद देकर कार्यवाहीकी विनती की है । पीडितकी परिवादके आधारपर पुलिस जांच आरम्भ कर चुकी है ।

शामलीके थाना आदर्श मंडी क्षेत्रके मोहल्ला रेलपार निवासी सोनू कश्यपने अपने ससुरालियोंपर गम्भीर आरोप लगाए हैं । सोनूने अपने ससुरालियोंपर बलात धर्म परिवर्तनके प्रयासका आरोप लगाया है । सोनूने बताया कि उसने दूसरे समुदायकी युवतीसे लगभग ६ वर्ष पूर्व मंदिरमें विवाह किया था, जिससे उसकी तीन पुत्रियां हैं । पीडित युवकने आरोप लगाया है कि एक माह पूर्व पत्नी व बच्चियोंको बहला-फुसलाकर उसका ससुर हरियाणा ले गया था ।

पीडितने बताया कि जब वह ससुराल पहुंचा तो ससुरने युवकको धर्म परिवर्तन करनेपर ही पुत्री देनेकी बात कही । इसपर वह किसीप्रकार प्राण बचाकर वहांसे भाग आया । पीडितने शामली पुलिसको परिवाद देकर ससुरालियोंके विरुद्ध कार्यवाहीकी प्रार्थना की है ।

“इस प्रकरणसे यही स्पष्ट होता है कि धर्मान्ध अपना वास्तविक चरित्र दिखाना कभी नहीं छोडता है । व्यक्तिको विवाहके छह वर्ष हो गए; परन्तु धर्मान्ध ससुरने बडी चतुराईसे पत्नी और बच्चोंका भय दिखाकर व्यक्तिका धर्मान्तरण करना चाहा । यदि यही कृत्य एक हिन्दूने किया होता तो अभीतक भाईचारा, प्रेम, सौहार्द आदि सब संकटमें आ गया होता, चलचित्र बन गई होती; परन्तु अबके सौहार्द बिगाडनेवाला धर्मान्ध है तो सब ठीक है, वह तो चलता है ! वस्तुतः इस चलता है कि वृत्तिने ही हिन्दुओंका अस्तित्व संकटमें ला दिया है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : न्यूज १८



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution