पश्चिम बंगाल दंगा : ममता बनर्जी पर जांच टीम ने किया चौकाने वाला खुलासा!


national-women-commission-dhulagarh-newstrend-09.02.17-1

हावड़ा/नई दिल्ली – राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम मंगलवार को धूलागढ़ पहुँची और पश्चिम बंगाल दंगों के पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल-चाल  जाना। गृह मंत्रालय के निर्देश पर धूलागढ़ पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की चार सदस्यीय टीम के सदस्यों को देख पीड़ित महिलाएं रो पड़ीं और अपना दर्द बयां किया।

पीडित महिलाओं ने बताई अपनी आबरू लूटने की कहानी –

पीड़ितों महिलाओं ने आयोग के सदस्यों को 13 दिसंबर की रात झुंड में पहुंचे हमलावरों ने हथियारों के बल पर किस तरह उनकी आबरू लूटी व घर को आग के हवाले कर दिया, इसकी पूरा कहानी बयां की। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने पूरे घटनास्थल का दौरा किया, हालांकि इस दौरान देवानघाटा में दूसरे पक्ष की महिलाओं ने आयोग की टीम को रोकते हुए बदसुलूकी की। ममता बनर्जी के बंगाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उनके कार्यो पर उगली उठती रही है। ताजूब कि बात है कि घटनास्थल से राज्य सचिवालय 20 मिनट की दूर है, लेकिन ममता अभी तक पीड़ितों से मिलने नहीं गयी हैं। ऐसा लगता है कि ममता मुख्यमंत्री नहीं, प्रशासक बन गयी हैं। आयोग पूरी घटना की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को जल्द सौप देगी, जिसके बाद से बवाल होना और ममता कि मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।

ममता सरकार पर सवाल –

ममता बनर्जी किसी राज्य कि मुख्यमंत्री कम और एक प्रशासक ज्यादा लगती हैं। अगर बिहार में लालू यादव के राज में हो रही हिंसा और अपराध को देखते हुए बिहार को जंगलराज घोषित किया जाता है तो बंगाल के हाल को देखते हुए दीदी का राज दंगा राज बनता जा रहा है। इस बात से कोई अंजान नहीं है कि ममता का रिश्ता इस्लामिक संगठनों से रहा है। इस बात के भी कई सबूत मिले हैं जिससे साफ पता चलता है कि टीएमसी बांग्लादेशी आतंकी संगठनों को फंड देती है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या पश्चिम बंगाल की सरकार जानबूझकर, एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए या मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए कानून-व्यवस्था की अनदेखी कर रही है? या फिर यह मान लिया जाए कि पश्चिम बंगाल सरकार सब कुछ जानते और समझते हुए भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में फेल हो गई?

सौजन्यसे: http://www.newstrend.news



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution