पाकिस्तानमें १३ वर्षकी हिन्दू बच्चीको बलात मद्य पिलाकर किया दुष्कर्म !!


जून १०, २०१९

पाकिस्तानमें हिन्दू लडकियोंके साथ दुष्कर्म और हिंसा रुकनेका नाम नहीं ले रही है । पाकिस्तानके सिन्धमें १३ वर्षकी हिन्दू युवतीको बलपूर्वक मद्य पिलाकर उसके साथ दुष्कर्मका प्रकरण प्रकाशमें आया है । बलात्कारी बच्चीको अचेत छोडकर भाग गए । पुलिसने दो लोगोंको बन्दी बनाया है ।

समाचारोंके अनुसार यह प्रकरण ७ जूनका है । बच्ची घरसे दुकान कुछ सामान क्रय करनेके लिए निकली थी । आरोपियोंने उसे बुलाया और बलपूर्वक मद्य पिलाई, जिसके पश्चात उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया ।

जब युवती घर नहीं पहुंची तो उसके पिता और भाई उसकी खोजमें निकले । उन्हें वह एक चीनी मिलके पास अचेत और चोटिल अवस्थामें मिली । पीडिताके पिताके अनुसार उन्होंने पहले अपनी पुत्रीको चिकित्सालय पहुंचाया और पुलिसमें परिवाद दी । प्राथमिक अन्वेषणके पश्चात स्थानीय पुलिसने दो संदिग्धोंको बन्दी बना लिया है ।

सचेत होनेपर पीडिताने भी दुष्कर्मकी पुष्टि की है । ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ समाचारपत्रने हैदराबादके (पाकिस्तानी नगर) सिविल चिकित्सालयमें उसकी जांचमें भी दुष्कर्मकी पुष्टिका दावा किया है ।

“पाकिस्तानमें हिन्दुओंको अपनी बेटियोंको बचाने हेतु एकजुट होना होगा और शतकों पुरानी इस भयकी बेडियोंको तोडकर बाहर आना होगा; अन्यथा जिहादी एक घरको भी नहीं छोडेंगें ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution