दिसम्बर २७, २०१८
बांग्लादेशमें ३० दिसम्बरको २७० संसदीय सीटोंपर मतदान होने जा रहे हैं । कहा जा रहा है कि इस बार बांग्लादेशमें खालिदा जियाकी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और शासन चला रही शेख हसीनाकी आवामी लीग पार्टीको कडी टक्कर देने वाली है । खालिदा जिया और उनकी दलको कट्टरपन्थी माना जाता हैं और वहां रह रहे अल्पसंख्यकोंके प्रति विशेषतया हिन्दुओंके प्रति उदारवादी मनोभाव नहीं रखनेका भी आरोप लगते आया है ।
खालिदाके शासन बननेकी आशाओंको देखते हुए बांग्लादेशके हिन्दू अल्पसंख्यक भयभीत हैं, जिस कारणसे बांग्लादेशसे हिन्दू अल्पसंख्यक भारतके उत्तर-पूर्वके बांग्लादेश सीमांत क्षेत्रोंसे भारतमें घुसपैठका प्रयास करनेकी सूचनाएं आई हैं । इसको लेकर भारतके उत्तर-पूर्वके ८ राज्यों और पश्चिम बंगालसे सटे भारत बांग्लादेशके ५१८२ किलोमीटरके सीमावर्ती क्षेत्रोंमें मतदानको लेकर चेतावनी दी गई है ।
गत दिवसोंमें ही ५ दिसम्बरके दिन मेघालयके दक्षिण गारो हिल्ससे ११ हिन्दू बांग्लादेशी भारतमें घुसपैठ करनेका प्रकरण सामने आया था । इन ११ हिन्दू बांग्लादेशी नागरिकोंको घुसपैठ करनेके अपराधमें पश्चिम बंगालके कूच बिहारमें बीएसएफने बन्दी बनाया था । उनसे पूछताछ कर बीएसएफको जानकारी मिली थी कि खालिदाका शासन बननेकी आशंकासे बांग्लादेशमें रह रहे हिन्दू अल्पसंख्यक भयभीत हैं ।
खालिदा जियाकी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टीका शासन बांग्लादेशमें जब भी आया हैं, तब-तब उसके समर्थकों और नेताओंका हिन्दू बांग्लादेशियोंपर अत्याचार करनेके प्रकरण सामने आने लगते हैं और इसलिए भारतकी भूमिको हिन्दू बांग्लादेशी सुरक्षित मानता हैं और इसलिए इस मध्य हिन्दुस्तानमें उत्तर-पूर्वके भारत बांग्लादेश सीमान्त क्षेत्रोंसे भारतमें घुसपैठकी घटनाएं बढ जाती हैं ।
उत्तर-पूर्वके भारत-बांग्लादेश सीमापर बीएसएफ आधुनिक तकनीक ‘सीआईबीएमएस’के आश्रयसे सीमापर देखरेख की जा रही है । बीएसएफके ८२ बटालियन उत्तर-पूर्व और पश्चिम बंगालसे सटे बांग्लादेश सीमापर तैनात है ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply