जून १२, २०१९
बिहारके बेगूसरायके नूरपुरमें हिन्दू समाजकी महिलाके घरमें ३ वासनान्ध जिहादी बलपूर्वक घुस गए । १० जूनकी रात्रिको १ बजे इस घरका द्वार जोर-जोरसे पीटा गया । जब भीतरसे द्वार खोला गया तो सामने ३ व्यक्ति खडे थे, जिसमेसे २ के पास बन्दुक और शस्त्र थे, जबकि १ नग्न था ! तीनोंने घरमें घुसते ही एकमात्र पुरुष व्यक्तिके माथेपर बन्दूक रख दी और उसमे से एक जो नग्न था, वो उसकी मातासे दुष्कर्म करने लगा । घरमें हिन्दू युवककी बहन भी थी, उसके भी दुष्कर्मका प्रयास किया जाने लगा तो बचनेके लिए महिलाओंने शोर किया तो तीनों भाग गए । इनमेंसे एकका नाम लड्डू आलम है, जोकि फिरोज आलमका पुत्र है, वहीं २ अज्ञात है; परन्तु उसके मजहबके लोग हैं । पीडित युवक और उसके परिवारने अपने साथ हुई घटनाका वर्णन किया है, जिसे आप सुन सकते हैं ।
पीडित परिवारने बताया है कि घरमें घुसते ही उन लोगोंने महिला और उसकी पुत्रीसे दुष्कर्म करना आरम्भ कर दिया और चेतावनी दी कि तुम लोग शीघ्रातिशीघ्र इस घरको छोडकर भाग जाओ ।
बदमाशोंने यह भी चेतावनी दी कि यहांपर तुम हिन्दू अब अल्प हो चुके हो, तुम लोगोंकी अब बजरंग दलवाले भी सहायता नहीं कर सकते हैं । यदि तुम लोग शीघ्र ये घर छोडकर नहीं भागते तो फिर तुमको मार दिया जाएगा !
पीडित परिवार भयभीत है, वहीं इस प्रकरणमें पुलिसने अबतक क्या कार्यवाही की है ?, ये स्पष्ट नहीं है ।
“जहां-जहां हिन्दुओंकी संख्या अल्प होती जाती है, वहां ऐसे जिहादी कृत्य होना साधारण बात हो गई है; परन्तु विचित्र है कि न ही हिन्दुओंको यह सब समझ आता है, न ही दिखाई देता है और प्रशासन भी सुप्त है । ऐसेमें यह जिहाद रूपी महामारी और तीव्रतासे फैल रही है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : इण्डिया रैग
Leave a Reply