भारत के खिलाफ ‘बच्चों’ को तैयार कर रहा हाफिज सईद, थमाई बंदूक


प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (JuD) भारत के खिलाफ जिहाद फैलाने के लिए मासूम बच्चों का भी इस्तेमाल कर रहा है। इसका सबूत देती एक तस्वीर सामने भी आई है। तस्वीर में JuD के नेता सदाकत का बेटा नजर आ रहा है जिसके हाथ में एक बड़ी सी बंदूक है। यह तस्वीर इस्लामाबाद में हुए एक कार्यक्रम की बताई जा रही है। हाफिज सईद जिसे मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है वह ही JuD का मुखिया है। यह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही हिस्सा है।

jamaat-ud-dawa using children to promote jihad against india
बच्चे के पीछे जो पोस्टर लगा है उसपर लिखा है कि कश्मीर पाकिस्तान का अभिन्न हिस्सा है और कश्मीर की ‘आजादी’ के लिए वह सपॉर्ट देते रहेंगे। खबरों के मुताबिक, JuD बच्चों को अपने साथ जोड़ने के लिए अभियान चलाकर उन्हें भारत के खिलाफ जिहाद फैलाने के लिए उकसा रहा है। इस संगठन द्वारा पाकिस्तान में कुछ मदरसे और धार्मिक स्कूल चलाए जा रहा हैं जो छोटे बच्चों का ब्रेनवॉश कर रहे हैं। इन बच्चों के मन में अमेरिका के लिए भी नफरत भरी जाती है।
इसी बीच एक खबर यह भी है कि पाकिस्तान सरकार भी अब इन संगठनों से परेशान हो चुकी है। बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद पाकिस्तान ने ऐंटी-टेरर लॉ में संशोधन किया है। ऐंटी-टेरर कानून में सुधार के बाद मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और सरगना हाफिज सईद से जुड़े जमात-उद-दावा और फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन को भी प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल किया गया है।
पाकिस्तान के इस अध्यादेश से जमात-उद-दावा और फलह-ए-इंसानियत के साथ-साथ अल-अख्तर ट्रस्ट और अल-राशिद ट्रस्ट जैसे संगठनों पर भी प्रतिबंध का रास्ता साफ हो गया है। ये सभी संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल हैं। बता दें कि अमेरिका कई बार पाकिस्तान को आगाह कर चुका है कि वह अपनी जमीन से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों और आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution