जुलाई ५, २०१९
बंगालमें अब कहीं भी सडकपर पूजा पंडाल नहीं बनाया जाएगा ! इतना ही नहीं यदि पूजाको लेकर कहीं भी सडक जामकी स्थिति उत्पन्न होती है तो इसे भी सहन नहीं किया जाएगा । इसपर राज्य सचिवालय नवान्नकी ओरसे राज्यके सभी पुलिस थानेको कडे निर्देश भेजे गए हैं । इस संदर्भमें सभी पूजा समितियोंको भी जानकारी साझा करनेकी बात कही गई है । कहा है कि जनताको कोई कठिनाई न हो, इसे लेकर ही उक्त पग उठाया है ।
प्रशासनिक सूत्रोंके अनुसार गत वर्ष दुर्गा पूजाके समय कई स्थानोंसे सडक जामकी परिवाद सचिवालयमें पडी थी । इसी परिवादके आधारपर अब कडा पग उठाया जा रहा है । निर्देशमें स्पष्ट कहा गया है कि यदि कहीं पूजा पंडालके कारण सडक जामकी स्थिति दिखती है तो ऐसी स्थितिमें उक्त जगह पंडाल निर्माणकी अनुमति नहीं होगी ।
उल्लेखनीय है कि बंगालमें दुर्गापूजाको अब दो माह ही शेष हैं । महानगर सहित राज्यमें कई स्थानपर छोटे-बडे पूजा पंडालका निर्माण होता है । महानगरमें कई स्थानोंपर स्थानके अभावके कारण पूजा पंडालोंके लिए सडकका भी प्रयोग किया जाता है ।
“ममता बनर्जी यह भी स्पष्ट करें कि जनताकी चिन्ताका ढोंग पण्डालतक है या फिर नमाज भी इसके अन्तर्गत आती है ? हिन्दुओ ! आए दिन हिन्दू धर्मकी विडम्बना करनेवाली ममता बनर्जीको अब सत्ताच्युत करनेका समय है ! तो एकत्र होकर ऐसे इस्लामिक मानसिकतावाले निर्णयोंका विरोध करें; क्योंकि इन्हें जनताकी नहीं वरन मुसलमानोंके वोटोंकी चिन्ता है ! ” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जागरण
Leave a Reply