मुसलमान छात्रोंको छात्रवृत्ति देनेपर साधु-सन्त क्रोधित, मोदी शासनसे की हिन्दू अल्पसंख्यकोंको भी देनेकी मांग !!


जून १२, २०१९

काशीके साधु-सन्तोंने शासनसे एक नूतन मांग कर दी है । अखिल भारतीय सन्त समितिने अल्पसंख्यकके नामपर ५ कोटि मुसलमानोंको छात्रवृत्ति देनेके केन्द्र शासनके निर्णयका विरोध किया है । सन्त समाजका कहना है कि देशके ८ ऐसे राज्य हैं, जहां हिन्दू अल्पसंख्यक हैं तो क्या इन राज्योंमें हिन्दुओंको अल्पसंख्यक माना जाएगा और उन्हें अल्पसंख्यकोंवाले अधिकार मिलेंगें ?

सन्त समाजने केन्द्रको पत्र लिखकर अल्पसंख्यककी परिभाषा स्पष्ट करनेको कहा है । ईदके अवसरपर ५ कोटि अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओंको छात्रवृतिके रूपमें देनेका केन्द्र शासनका उपहार काशीके सन्त समाजको रास नहीं आ रहा है; इसलिए काशीके सन्त समाजने केन्द्र शासन सहित सम्बन्धित विभाग-मन्त्रालयको पत्र लिखकर अल्पसंख्यककी परिभाषा पूछी है; क्योंकि ८ राज्योंमें हिन्दू भी अल्पसंख्यक हैं ।

अल्पसंख्यक वोटोंको साधनेके लिए भाजपाके मनमें अल्पसंख्यकोंके प्रति उमडे प्रेमका ही परिणाम था कि ईदके दिवस अल्पसंख्यक समुदायके ५ कोटि छात्रोंको स्कॉलरशिप (छात्रवृति) देनेकी घोषणा की गई । शासनकी इसी मंशापर अखिल भारतीय सन्त समितिने अपने पत्रकेद्वारा प्रश्न खडा किया है, जिसमें उन्होंने न केवल वर्तमान शासनसे अल्पसंख्यककी परिभाषा पूछी है ।

प्रधानमन्त्री, अल्पसंख्यक कल्याण मन्त्रालय, गृह मन्त्रालय और अल्पसंख्यक आयोगको ९ बिन्दुओंपर पत्र लिखनेवाले अखिल भारतीय सन्त समितिके महामन्त्री स्वामी जितेंद्रानन्द सरस्वतीने बताया कि भारतीय संविधानकी प्रस्तावनामें ही एक जन एक राष्ट्रकी भावनाकी बात कही गई है; इसलिए अल्पसंख्यक शब्दकी परिभाषा कहींसे संविधानमें तो नहीं है । दिसम्बर १९९२ में कांग्रेसद्वारा प्रथम बार अल्पसंख्यक आयोगका गठन संसदमें प्रस्ताव लाकर किया गया और यह संविधानकी मूल अवधारणाके विरुद्ध था । ऐसेमें प्रश्न है कि भारतमें अल्पसंख्यक कौन हैं ?

संत समाजका कहना है कि भारतके आठ राज्योंमें (जम्मू-कश्मीर, मेघालय, मिजोरम, पंजाब, लक्षद्वीप, नगालैंड, अरुणांचल प्रदेश और मणिपुर) हिन्दू भी अल्पसंख्यक हैं । ये ढाई प्रतिशतसे लेकर ३८ प्रतिशततक ही यहां हिन्दू हैं तो क्या इन ८ राज्योंमें अल्पसंख्यक हिन्दुओंको सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए ?

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालयने एक बार पुनः चुनावके समय अल्पसंख्यक आयोगसे मांग की है कि अल्पसंख्यककी परिभाषा राज्यवार निर्धारित करके बताइए और हम शासनसे यही मांग कर रहे हैं; इसलिए सरकार छात्रवृति अल्पसंख्यकोंको वितरित करे, हमें प्रसन्नता है; परन्तु उसमें आठ राज्योंके अल्पसंख्यक हिंदू भी सम्मिलित हों ।

“तो मोदी शासन अब कांग्रेस भाग-२ बननेकी ओर तीव्रतासे बढ रहा है । साधु-सन्तोंने कुछ अनुचित मांग तो रखी नहीं है ! अब जब हिन्दू अपनी मूढतासे ८ राज्योंमें अल्पसंख्यक हो ही गया है तो उन्हें अल्पसंख्यक क्यों नहीं माना जाना चाहिए ? राष्ट्रीय रूपसे किसीको अल्पसंख्यक कैसे बताया जा सकता है ? मोदी शासन नियमानुसार उन अल्पसंख्यक हिन्दुओंको भी वे सुविधएं प्रदान करे ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution