जून १०, २०१९
झारखण्डके लोहरदगामें एक युवकके द्वारा धर्म परिवर्तन करनेका प्रकरण सामने आया है । बाइस वर्षीय युवक अनोज उरांवने नोटरी पब्लिकमें शपथ पत्र प्रविष्टकर सरना धर्म छोडकर इस्लाम धर्म स्वीकार करनेकी बात कही है । प्रकरण सामने आनेके पश्चात हिसरी गांवमें सामाजिक बैठकका आयोजन किया गया ।
इस बैठकमें कहा गया कि युवककी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है; इसलिए ऐसी बातें कर रहा है । जबकि युवकने कहा कि वो स्वेच्छासे अपने धर्मका परिवर्तन करना चाहता है । युवकने धर्म परिवर्तनकर मुस्लिम युवतीसे विवाह करनेकी बात कही है ।
यह पूरी घटना बगडू थाना क्षेत्रके उपर हिसरीकी है, जहां इस प्रकरणको लेकर सामाजिक बैठक आयोजित की गई और युवकका पक्ष जाननेकी प्रयास किया गया । इस प्रकरणपर पुलिस प्रशासन सजग दिखा । साथ ही युवककी मांने कहा कि युवककेद्वारा उठाए गए इस पगके पश्चात यदि वह सरना धर्ममें वापस नहीं लौटता हैं, तो वह अपनी सम्पत्तिसे इसे बेदखल कर देंगीं ।
“पूत कपूत हो जाए तो मातापिता पुत्रको पैदा करेंगें क्या करेंगें ? परन्तु मातापिता भी यह स्मरण रखें पुत्र ऐसा कर रहा है; क्योंकि उसे धर्मके संस्कार नहीं मिले हैं । बुद्धिहीन युवक मुस्लिम स्त्रीसे प्रेमकर स्वयं धर्मपरिवर्तन कर लेते हैं और अपने कुलका नाश करनेवाले सिद्ध होते हैं । ऐसे प्रकरण न हो; इसलिए समाज अपने पुत्रोंको धर्मशिक्षण देना आरम्भ करें, अन्यथा धर्मान्ध हिन्दू धर्मको ऐसे ही नष्ट करनेपर लगे हैं । एक ओर वे युवतियोंके साथ लवजिहाद कर रहे हैं तो दूसरी ओर युवकोंको भ्रमितकर उन्हें इस्लाममें परिवर्तित कर रहे हैं !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply