जुलाई २८, २०१९
दक्षिणी देहलीके भोगलमें शुक्रवार, २६ जुलाईको एक २०-२१ वर्षकी युवतीको २५ वर्षीय मोहम्मद मुनासिरने चाकू घोंपकर मार दिया ! यह घटना भरे बाजारमें सन्ध्या ७.३० बजे हुई । मुनासिरने कीर्तीकी गर्दन, छाती और पेटपर कई आक्रमण किए ।
यद्यपि, बादमें वहां उपस्थित लोगोंने हत्यारे मुनासिरको पकडकर पुलिसको सौंप दिया । साथ ही बताया कि उन लोगोंके रोकनेके पश्चात भी मुनासिर रुका नहीं और युवतीपर आक्रमण करता रहा !
लोगोंने बताया कि लगभग ७.३० बजे युवती ‘भोगल मार्केट’से होकर मथुरा रोडकी ओर जा रही थी कि तभी आरोपी उसके पीछे आया और उसे धक्का देकर भूमिपर गिरा दिया । इसके पश्चात उसने युवतीकी छाती, गर्दन और पेट चाकू घोंपना आरम्भ किया ।
वहां उपस्थित दुकानदारों और राहगीरोंने जब उसे रोकनेका प्रयास किया तो मुनासिर हाथमें चाकू लेकर उन्हें भयभीत करने लगा; परन्तु जब उसने वहांसे भागनेका प्रयास किया तो वहां लोगोंने उसका पीछा किया और उसे पकड लिया । क्रोधित लोगोंने उसकी पिटाई भी की । युवतीको तुरन्त ऑटोरिक्शा करके एम्स चिकित्सालयके ‘ट्रॉमा सेंटर’में प्रविष्ट कराया गया; परन्तु उसे मृत घोषित कर दिया ।
पुलिसने हत्याके आरोपमें मुनासिरपर भादंसंकी ३०२ धाराके अन्तर्गत प्रकरण भी प्रविष्ट किया है । ‘डीसीपी’ चिनमॉय बिस्वॉलका कहना है कि लोगोंद्वारा पीटे जानेके पश्चात आरोपीकी चोटोंकी चिकित्सा चल रही है, उसके उपरान्त उसे बन्दी बना लिया जाएगा ।
कीर्ती भोगलमें अपने भाईके साथ किराएके घरमें रहकर ‘नैनी’का कार्य करती थी । उसके माता-पिता तुगलकाबाद निवासी हैं । वे जब अपने भाईके साथ सराय काले खांमें रहती थी, तब मुनासिरने उसे देखा था और तबसे वो उसका पीछा करता था ।
“जिहादियोंके बढते कुकर्मोंसे समूचे देशका वातावरण अस्त व्यस्त हो गया है और सभी स्थानोंपर जहां थोडी बहुत भी धर्मान्ध रहते हैं, वहां युवतियां असुरक्षित अनुभव करने लगी हैं । शासन इसपर कुछ नहीं करेगा, यह स्पष्ट है तो अब केवल हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना ही इसका एकमात्र समाधान है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply