हज हाउस समिति भी गे‍रुआ


लखनऊ।

योगी आदित्‍यनाथ के सूबे का मुखिया बनने के साथ प्रदेश में भगवा रंग चारों तरफ छाने लगा है। लखनऊ में मुख्‍यमंत्री कार्यालय के बाद अब हज हाउस समिति की दीवारों पर भी भगवा रंग चढ़ने लगा है। पहले जो हज हाउस सफेद और हरे रंग से रंगा नज़र आता था अब वह गेरुवा रंग में नज़र आएगा।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की तरफ से हज हाउस समिति में भगवा रंग कराया गया है। इससे पहले हज हाउस समिति की दीवारों पर सफेद और हरा रंग था।

वहीं इस पर विपक्षी दलों से लेकर उलेमाओं तक ने ऐतराज़ जताया है। उनका कहना है कि सरकार मजहबी जज़्बात को कुरेदने में जुटी है।

इमारतों का गेरुआ रंग से रंगे होने का सिलसिला सिर्फ राजधानी लखनऊ नहीं बल्कि यूपी के अन्य इलाकों में देखने को मिल रहा है। इससे पहले दिसंबर महीने में पीलीभीत के 100 से भी ज्यादा प्राथमिक विद्यालय भगवा रंग में रंग दिए गए थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution