हिन्दू बहुल शासनमें सन्यास परम्पराका अपमान, साध्वी प्रज्ञाके शपथमें गुरुका नाम लेनेपर संसदने किया अपमानित !!


जून १८, २०१९

भारतकी लोकसभामें साध्वी प्रज्ञाको अत्यधिक अपमानित किया गया ! साध्वी प्रज्ञाने आज शेष सांसदोंकी ही भांति लोकसभामें एक सांसदके रूपमें अपनी शपथ ली । सोमवार, १७ जूनको लोकसभामें प्रत्येक नूतन सांसदको शपथ लेनी थी और साध्वी प्रज्ञा मध्य प्रदेशकी भोपाल सीटसे लोकसभाकी सांसद हैं, तो उन्होंने भी शपथ समारोहमें भाग लिया ।

साध्वी प्रज्ञाने अपनी शपथ संस्कृत भाषामें ली और उन्होंने अपने नाममें अपने गुरुका नाम भी लगाया । मूल रूपसे साध्वी प्रज्ञाने सन्त परम्परा, संन्यासकी परम्पराका पालन किया था ।

संन्यासकी परम्परामें संन्यासकी दीक्षा देनेवाला गुरु ही पिता माना जाता है । योगी आदित्यनाथ भी अपने पिताके नामके स्थानपर महंत अवैद्यनाथका ही नाम लेते हैं । ये ही सन्त परम्परा है ।

इसपर विपक्षके सांसद हंगामा करने लगे और उन्होंने अस्थाई स्पीकरसे इसकी परिवाद की और फिर साध्वी प्रज्ञाको अपमानित किया गया और उन्हें शपथ पुनः लेनेके लिए विवश कर दिया गया ।

साध्वी प्रज्ञाने भारतकी सनातन धर्मकी परम्पराका पालन किया, जिसके कारण विपक्ष भडक गया और साध्वीको पुनः शपथके लिए विवश कर दिया गया ।

“विचित्र है कि संसदमें केवल प्रज्ञा ठाकुरका नहीं वरन समूचि सन्यास परम्पराका अपमान किया है और कोई भी सांसद उनके पक्षमें नहीं बोला, यह लज्जाजनक है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : डेली न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution