उत्तर प्रदेशमें ओवैसीकी ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ दलके १०० में से ९९ प्रत्याशियोंकी प्रतिभूति हुई राजसात (जब्त)
११ मार्च, २०२२
असदुद्दीन ओवैसीके दल ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमें अत्यधिक अप्रभावी रहा । दलने १०० स्थानोंसे (सीटोंसे) चुनाव लडा था और ९९ से उसके प्रत्याशी अपनी प्रतिभूति भी नहीं बचा सके । ‘एआईएमआईएम’ने अपने अधिकाङ्श प्रत्याशियोंको उन निर्वाचन क्षेत्रोंमें उतारा था, जहां मुसलमान जनसंख्या और मतदाताओंका प्रतिशत अत्यधिक है । गत विधानसभा चुनावोंमें भी जब ‘एआईएमआईएम’ने ऐसे मुसलमान बहुल निर्वाचन क्षेत्रोंसे ३८ प्रत्याशी खडे किए थे, तब उसके लगभग सभी प्रत्याशियोंकी प्रतिभूति राजसात हो गई थी ।
एक तो शत प्रतिशत अपराधियोंसे सुसज्जित ‘एआईएमआईएम’ दल ऊपरसे प्रजाका असंख्य कोटि धन चुनावोंमें व्यर्थ करना राष्ट्रके लिए घोर धर्मग्लानि व आर्थिक त्रासदी है । उक्त सभी अपराधियोंको कठोरतम दण्ड देना प्रशासनकी सर्वोच्च साधना होगी ही; साथ ही सर्व क्षेत्रसे पकडे गए अपराधियोंसे योग्य साधना करवाकर लेना भी अपरिहार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply