१२४ जीर्ण-शीर्ण मन्दिरोंका गौरव पुनः लानेमें जुटी ‘भाजपा’की महापौर प्रमिला पांडेय, सहस्र वर्ष प्राचीन मन्दिरमें खण्डित कर दी गई थीं मूर्तियां


३१ मई, २०२२
      देशके पृथक-पृथक राज्योंमें इन दिनों हिन्दू मन्दिरोंका प्रकरण चर्चित है । ऐसेमें उत्तरप्रदेशके कानपुरकी महापौर व भारतीय जनता पार्टीकी महिला नेता प्रमिला पांडेयने अपने क्षेत्रमें जीर्ण-शीर्ण अवस्थामें पडे मन्दिरोंकी स्थिति सुधारनेका उत्तरदायित्व लिया है । इसी क्रममें सोमवारको वह बाबूपुरवाके द्वार क्रमाङ्क ६ के निकट प्राचीन शिव मन्दिरका निरीक्षण करने पहुंची और पाया कि वहां मूर्तियोंको खण्डित किया गया था ।
       स्थानीय लोगोंने परिवाद किया कि मन्दिरोंसे मूर्तियोंको हटाया जा रहा है और समूचे मन्दिर परिसरमें आधिपत्यका प्रयास हो रहा है । स्थानीय लोगोंके अनुसार, इस कार्यको ‘भूमाफियाओं’के माध्यमसे किया जा रहा है । मन्दिर सहस्र वर्ष प्राचीन है, जिसमें मां पार्वती, हनुमानजीकी मूर्तियां रखी हुई थीं । लोगोंका परिवाद सुननेके उपरान्त महपौर प्रमिला पांडेयने सम्बन्धित अधिकारीको निर्देश दिए कि जबतक स्थानका सत्यापन न हो, तबतक वहां किसी निर्माणकी आज्ञा न दी जाए ।
      विदित हो कि इससे पूर्व कानपुर नगर निगमकी ओरसे नगरमें १२४ मन्दिरोंको चिह्नित करनेका कार्य किया गया था । ये सभी मन्दिर वही थे, जिनकी स्थिति जीर्ण-शीर्ण थी या फिर इन्हें ‘कूडा’घरोंमें परिवर्तित कर दिया गया था । महापौर प्रमिला पांडेय इन मन्दिरोंको पुनर्जीवित करनेके प्रयासमें जुटी हैं । २८ मई को प्रकाशित प्रतिवेदनके अनुसार, उन्होंने विगत शनिवारको ८ मन्दिरोंका ‘दौरा’ किया था । मन्दिरोंकी स्थिति ऐसी थी कि किसीके भी नेत्रोंमें अश्रु आ जाएं !
      उल्लेखनीय है कि समाचार वाहिनीसे वार्तालापमें कानपुरकी महापौरने मन्दिर-‘मस्जिद’ विवादपर अपनी बात रखते हुए बताया था कि कैसे मुगल आक्रान्ताओंद्वारा मन्दिरोंको तोड डालनेका कार्य हुआ; परन्तु कभी किसीने ‘मस्जिदों’को नहीं छुआ । आज मन्दिरोंका निरीक्षण हो रहा है तो प्रत्येक पुरातन ‘मस्जिद’में से मन्दिर आ रहे हैं । उन्होंने हिन्दू मन्दिरोंके लिए चलाए जा रहे अपने प्रयासोंको लेकर कहा कि वे किसी पक्षसे कोई वस्तु नहीं मांग रहीं; किन्तु अपने मन्दिरोंके लिए कार्य कर रही हैं । यदि इससे किसीको कोई अप्रसन्नता है तो होती रहे ।
        मन्दिरोंके अवशेषोंपर ‘मस्जिद’का होना यह बताता है कि हिन्दू बहुल देशमें हिन्दू शताब्दियोंसे पीडित रहें हैं । अब समय आ गया है कि हिन्दुओंको उनके पूजास्थल पुनः मिलें, जिससे हिन्दू स्वयंको गौरवान्वित अनुभव करें और अपनी संस्कृतिपर गर्व करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution