देहली स्थित कांग्रेस मुख्य कार्यालयका १२ लाख ६९ सहस्र रुपयोंका भाडा भुगतान शेष !
१२ फरवरी, २०२२
सामाजिक कार्यकर्ता सुजित पटेलने सूचनाके अधिकारके अन्तर्गत मंगवाई जानकारीके अनुसार, अकबर रोड स्थित कांग्रेस दलके मुख्यालयका १२ लाख ६९ सहस्र ९०२ रुपए भाडा भुगतान शेष होनेकी बात सामने आई है । इसके साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा अन्य कुछ नेताओंके शासकीय निवास स्थानका भाडा (किराया) शेष रहनेकी बात सामने आई है । केन्द्रीय गृहनिर्माण तथा नगर विकास मन्त्रालयद्वारा यह जानकारी दी गई । सोनिया गांधीके १० जनपथ मार्ग स्थित निवासस्थानका ४ सहस्र ६१० रुपया भाडा शेष है । सोनिया गांधीके सचिवका चाणक्यपुरी स्थित निवासस्थानका ५ लाख ७ सहस्र ९११ रुपए भाडा शेष है । इससे पूर्व इसका ‘किराया’ अगस्त २०१३ में भर दिया गया था । ‘ए रोज एवेन्यू’ यह भूमि कांग्रेसका कार्यालय बनवाने हेतु कांग्रेसको दी गई थी । अकबर रोड स्थित कार्यालय कांग्रेसको २०१३ में ही ‘खाली’ करना चाहिए था; किन्तु कांग्रेसने निरन्तर समय बढाकर मांगा है ।
यह देशका दुर्भाग्य है कि जो राजनेता अपने व्यक्तिगत जीवनमें भाडेके भुगतान जैसा सामान्य कर्तव्य पूरा नहीं करते, वे देश सेवाका वचन देते हैं । ऐसे नेताओं और दलोंको पहले स्वयं योग्य आचरण करना चाहिए, अन्यथा सदैवके लिए राजनीति छोड देनी चाहिए अन्यथा उन्हें जनता ही बहिष्कृत कर दे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply