आसिमके घरमें मिला २.२ किलो विस्फोटक, ‘रोबोट’ने उठाया ‘आईईडी’, २०० घर रिक्त कराने पडे, गाजीपुरसे जुडे हैं तार


१८ फरवरी, २०२२
            देशकी राजधानीमें विस्फोटकोंकी दो बडी ‘खेप’ मिलना अचम्भित करनेवाली घटना है । दोनोंके परस्पर तार जुडे दिखते हैं । गाजीपुरमें मिले ‘आईईडी’की भांति सीमापुरमें भी एक ‘एबीसीडी स्विच’ और एक ‘प्रोग्राम’ किया ‘टाइमर’ लगा था । ये सब पाकिस्तानकी कुख्यात गुप्तचर अभिकरण ‘आईएसआई’ और उसके सहायतापर पल रहे आतङ्की संगठनोंके बडे षड्यन्त्रकी ओर संकेत करते हैं ।
       ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’की प्रतिवेदनके अनुसार गाजीपुर प्रकरणकी जांच करनेके मध्य ही ‘स्पेशल सेल’को सीमापुरीवाले स्थानोंके विषयमें जानकारी मिली थी । इसके पश्चात ‘सेल’के समूहने गुरुवार (१७ फरवरी २०२२) शाम घरपर छापा मारा और २.२ किलो ‘आईडी’ प्राप्त किया । ग्रहस्वामी आसिम ठेकेदार बताया जा रहा है; परन्तु सन्दिग्ध घटनास्थलसे भाग गए ।
        मध्याह्न लगभग २.१५ बजे ‘बम’ निरोधक दल और दमकल विभागको बुलाया गया । जैसे ही ‘पुलिस’को शङ्का हुई कि ‘बैग’में विस्फोटक हो सकते हैं, उन्होंने बडी संख्यामें घरोंको रिक्त करानेका कार्य आरम्भ किया । निकटके लगभग २०० घर रिक्त कराए गए । ‘नेशनल सिक्योरिटी गार्ड’के (NSG के) ‘बम निरोधक दस्ते’को भी घटना स्थलपर बुलाया गया । विशेषज्ञ ‘रोबोट’की सहायतासे सन्दिग्ध ‘बैग’ उठाया है । जांचमें ‘बैग’में विस्फोटक होनेकी पुष्टिके पश्चात उसे निष्क्रिय कर दिया गया ।
       यह सुखद है कि सुरक्षाबलों और गुप्तचर अभिकरणोंकी सतर्कतासे प्रकरण उजागर हो पाया, अन्यथा मुसलमानोंका तुष्टीकरण करनेवाले तो इन्हें संरक्षण देते थे । इन इस्लामी आतंकियोंके दमन और राष्ट्रमें शान्तिकी स्थापना हेतु हिन्दुओंको संगठित होकर, राजसत्तामें अपनी सहभागिता पूर्ण रूपसे बढानी होगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution