‘इस्लामिक स्टेट’में सहभागी होनेके लिए गए मुंबईके २ धर्मान्धोंको ८ वर्षका कारावास


०९ जनवरी, २०२२
      ‘आईएसआईएस’ (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) इन जिहादी आतङ्कवाद संगठनमें सहभागी होनेके लिए गए मुंबईके मोहसीन सैय्यद और रिजवान अहमद इन दोनोंको राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरणके विशेष न्यायालयने ७ जनवरीके दिन ८ वर्षके कारावासका दण्ड सुनाया । दोनोंको १० सहस्र रुपयोंका दण्ड भी लगाया गया है । राशि न भरनेपर दण्डकी अवधिमें अतिरिक्त ३ माहकी वृद्धिकी जाएगी ।
      मोहसीन और रिजवान ये मालवणीके रहनेवाले हैं । वर्ष २०१५ में ‘आईएसआईएस’में सहभागी होनेके लिए ये दोनों घर छोडकर गए थे । इस घटनामें दोनोंके विरोधमें कालाचौकी ‘पुलिस’ ‘थाने’में अपराध प्रविष्ट किया गया था । आगे यह घटना राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरणको सौंपनेपर जुलाई २०१६ में दोनोंके विरोधमें आरोपपत्र प्रविष्ट किया गया था । दोनोंने ही दिसम्बर २०२१ में स्वयंका अपराध स्वीकारकर अपना दण्ड क्षमा करनेके लिए विशेष न्यायालयमें याचना की थी । स्वयंसे अपराध स्वीकार करनेके कारण उनके आजीवन कारावासका दण्ड टल गया ।
      धर्मान्ध पहले अपराध करते हैं, उसके पश्चात दण्डके भयसे क्षमायाचना करते है । ऐसे आतङ्किवादियोंको कठोर दण्ड देना उचित है अन्यथा ये क्षमायाचनाका स्वांग कर अपराध करते ही रहेंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
साभार : सनातन प्रभात
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution