पालघरसे प्राप्त हुआ २१,०१८ किलो गोमांस, तमिलनाडुसे महाराष्ट्रमें किया जाता था वितरित, दो बन्दी


०६ दिसम्बर, २०२१
                महाराष्ट्रके पालघरके कासा क्षेत्रसे शनिवार, ४ दिसम्बर २०२१ को २१,०१८ किलो गोमांस  राजसात किया गया, जिसका मूल्य २०.६ लाख रुपये बताया जा रहा है । इसके अतिरिक्त ‘पुलिस’ने ३७ वर्षीय कोलिंचिनाथ राजेन्द्र वनियार व ३६ वर्षीय रंजीत कुमार गणेशनको भी एक ‘ट्रक’में तमिलनाडुसे ठाणे गोमांस व भैंसका मांस ले जानेके आरोपमें बन्दी बनाया है । दोनों तमिलनाडु निवासी हैं ।
                वरिष्ठ निरीक्षक अजय वसावेने कहा कि प्राप्त गुप्त सूचनाके आधारपर कार्यवाही की गई । आरोपियोंने असत्य वक्तव्य दिए व पलायनका असफल प्रयास किया । अधिकारीने बताया कि आरोपियोंपर भारतीय दण्ड संहिता, पशु क्रूरता अधिनियम व महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियमके अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट किया गया है ।
             इससे पूर्व ६ सितम्बर २०२१ को एक ‘एनजीओ’की सूचनाके आधारपर ‘पुलिस’ने कार्यवाही करते हुए लगभग १०० टन गोमांस व भैंसका मांस राजसात किया था व २७ सितम्बरको ८००० किलो गोमांस  व भैंसका मांस राजसात किया था ।
        भारतमें हमारी गोमाता भी सुरक्षित नहीं है, यह लज्जास्पद है । बहुउपयोगी, मातातुल्य गोमाताका भक्षण हेतु वध निन्दनीय है । शासनको हमारी पूजनीय गोमाताके रक्षणार्थ कठोरतम विधान लाकर गोमांस विक्रयको कठोर दण्डनीय अपराधकी श्रेणीमें लाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution