उत्तर प्रदेशमें चुनावमें घाल-मेल करनेके उद्देश्यसे आए तीन अवैध बांग्लादेशी बन्दी बनाए गए, अस्त्र राजसात (जब्त)
१६ जनवरी, २०२२
झांसीमें नोएडा ‘एसटीएफ’ और झांसी ‘स्वॉट’ दलने संयुक्त कार्यवाही करते हुए तीन बांग्लादेशियोंको रक्सा तिराहेसे बन्दी बना लिया । इनसे दो तमंचें (बन्दूक) सहित देहलीसे बना आधार कार्ड एवं चालक अनुज्ञापत्र (ड्राइविंग लाइसेंस) प्राप्त हुए हैं । ‘पुलिस’के अनुसार उपद्रवी चुनावके समय अवैध अस्त्र उपयोग करनेके उद्देश्यसे झांसी आए थे । ‘पुलिस’की गोलीबारीके समय दो जिहादी घटनास्थलसे भाग गए ।
उपद्रवियोंके नाम सुलेमान निवासी कुंवरखली जनपद भगरठ बांग्लादेश, अलामीन निवासी मोरल एवं जाकिर खान निवासी भागेरहट बांग्लादेश बताए गए हैं ।
पाकिस्तान और बांग्लादेशसे धर्मान्ध भारतमें प्रवेश करते हैं और यहां आकर उन्हें सहजतासे आधार कार्ड भी प्राप्त हो जाते हैं, इससे ज्ञात होता है कि भारतको बाह्य शत्रुओंके साथ आन्तरिक शत्रुओंसे भी अत्यधिक सङ्कट है । केन्द्र शासन इसपर गम्भीरतासे विचारकर भारतकी सीमाओंको तो सुरक्षित करे ही, साथमें आन्तरिक शत्रुओंका पता लगाकर उनपर कठोर कार्यवाही भी करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply