लंदनके स्‍वामीनारायण देवालयमें दीवालीकी रात्रि भगवान श्रीकृष्‍णकी ३ प्रतिमाएं चोरी !


नवम्बर ११, २०१८

ब्रिटेनकी राजधानी लन्दनके विल्‍सडनमें स्थित ‘श्री स्‍वामीनारायण मंदिर’में शुक्रवार, ९ अक्तूबरको प्रातः चोरी हो गई ! चोरी हुए सामानमें भगवान श्रीकृष्‍णकी तीन प्रतिमाएं भी सम्मिलित हैं ! ये तीनों प्रतिमाएं लगभग ५० वर्ष प्राचीन हैं । देवालय समितिके अध्‍यक्ष कुर्जीभाई केराईने बताया कि श्री स्‍वामीनारायण देवालयमें दीवाली उत्‍सवके कुछ घंटे पश्चात् ही चोरी हुई । ये तीनों १९७५ में देवालयकी स्‍थापनाके समयसे यहां थीं और इनके साथ भक्‍तोंकी आस्‍था जुडी हुई है । शुक्रवार प्रातः लगभग ९ नवम्बरको ०१.५० बजे पुलिसको चोरीकी सूचना दी गई । देवालयमें श्रीकृष्‍णकी प्रतिमाओंके अतिरिक्त पैसा और अन्‍य सामानकी भी चोरी हुई है ! स्‍थानीय पुलिसने इस सम्बन्धमें छानबीन तो आरम्भ कर दी है, लेकिन अभी तक कोई बन्दी नहीं बनाया गया है । देवालय प्रशासनका कहना है कि हरी कृष्‍णकी प्रतिमाएं पीतलकी थीं, ऐसा सम्भव है कि चोर पीतलको स्वर्ण समझकर प्रतिमाएं चुराकर भाग गए हों । देवालय प्रशासनको आशा है कि सम्भवतः चोर प्रतिमाओंको वापस लौटा जाएं, क्‍योंकि उनकी ये प्रतिमाएं भक्‍तोंके लिए विपणिमें मिलने वाले मूल्यसे कहीं अधिक मूल्यवान हैं ।

लंदनमें स्‍वामीनारायणके कई देवालय हैं, इनमें विल्‍सडन लेन स्थित देवालय भी एक है, जहांपर चोरी हुई है । उत्तरी लन्दनमें ही एक और स्‍वामीनारायण देवालय है । यह यूरोपका सबसे बडा स्‍वामीनारायण देवालय है । इस देवालयने भी वक्तव्य जारी कर चोरीकी घटनापर दुःख प्रकट किया है ।

स्रोत : वन इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution