भारतके विरोधमें प्रचार करनेवाली पाकिस्तानकी ३५ ‘यूट्यूब’ वाहिनियोंपर प्रतिबन्ध 


२३ जनवरी, २०२२
       भारतके विरुद्ध दुष्प्रचार करनेके कारण भारत शासनने पाकिस्तानसे चलाई जा रहीं ३५ ‘यूट्यूब’ वाहिनियों, २ ‘इंस्टाग्राम’ खातों, २ ‘ट्वीटर’ खातों, २ ‘फेसबुक’ खातों और २ जालस्थलोंपर प्रतिबन्ध लगाया है । इन वाहिनियोंके ‘फॉलोवर’ संख्या अनुमानित १ कोटि २० लाख, तो उनपर ‘वीडियोज’ देखनेवालोंकी संख्या १३० कोटिसे भी अधिक है ।
       सूचना और प्रसारण विभागके सहसचिव विक्रम सहायने कहा कि ये सभी खाते और वाहिनियां पाकिस्तानसे चलाई जा रही थीं । उनसे भारतीय सैन्यबलों, जम्मू-कश्मीर, भारतका विदेश व्यवहार, जनरल बिपिन रावतकी मृत्युके विषयमें दुष्प्रचार किया जाता रहा था । इसके साथ ही विभाजनवादी विचारधाराको बल देकर विधान व्यवस्थाके सामने संकट उत्पन्न करनेका दुष्प्रचार चल रहा था ।
     भारत शासनका यह निर्णय प्रशंसनीय है; किन्तु अपर्याप्त है; क्योंकी भारतमें भी ऐसे बहुतसे ‘चैनल’ और मीडिया संस्थान, भारत विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं, उनपर भी त्वरित प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution