बंगालमें अभीतक मिले ३५० गावठी ‘बम’ !
२८ मार्च, २०२२
बीरभूम, बंगालमें कुछ दिवस पूर्व, तृणमूल कांग्रेसके पंचायत सदस्योंकी ‘बम’ फेंंककर हत्याके पश्चात, १२ घर जला दिए गए । इसमें आठ लोग मारे गए । इसपर बंगाल ‘पुलिस’ने मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीके आदेशपर, राज्यमें छापामारी आरम्भ की । इसमें गत २४ घण्टोंमें ३५० से अधिक गावठी ‘बम’ हस्तगत किए गए । केवल बीरभूममें ही २०० से अधिक ‘बम’ हस्तगत होनेपर, इस प्रकरणमें ११ लोगोंको बन्दी बनाया गया है । दूसरी ओर, पश्चिम मेदिनीपुरके कालियाचकमें, एक घरमें हुए ‘बम’ विस्फोटमें, ३ वर्षके बच्चेंकी मृत्यु हो गई है ।
पश्चिम मेदिनीपुरके केशवपुरसे पुलिसने १०० ‘बम’, मालदा जनपदसे ४ ‘बम’, उत्तर २४ परगना जनपदके जगदल ‘पुलिस थाने’की सीमासे ८ ‘बम’ तथा श्यामनगर प्रभारी संघ शाखास्थलसे ३ लोगोंको अवैध शस्त्रोंके साथ बन्दी बनाया गया है । पूर्व वर्द्धमानके मेमारी व कृष्णपुरसे ५ ‘बम’ हस्तगत किए गए । इस समय ‘पुलिस’ने २ लोगोंको पकड लिया । नादिया जनपदके कृष्णानगरसे छापामारीमें १४ गावठी ‘बम’ हस्तगत किए गए ।
बंगाल पूर्णतः अराजकताकी स्थितिमें है और यह देशके लिए अहितकर स्थिति है; अतः बंगालके शासनको पदच्युतकर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply