करौलीमें ४ वर्षीय बालिकासे दुष्कर्म, आरोपी बन्दी, ‘पुलिस’ने माता-पितासे कहा था, ‘जाओ सो जाओ’


३० मई, २०२२
                  राजस्थानकी करौलीमें ४ वर्षीय बालिकासे दुष्कर्मकी घटनाकी सूचना है । पीडित परिवार जादू व मदारीकी क्रीडाएं दिखाकर जीवनयापन करता है । घटना २७ व २८ मईके मध्य रात्रिकी है जब, उनकी ३ वर्षीय बेटीने जल मांगा तो माताको ज्ञात हुआ कि उससे बडी ४ वर्षीय बालिका कहीं दिखाई नहीं दे रही । ‘थाने’ जानेपर ‘पुलिस’ने उनके परिवादपर योग्य ध्यान न देते हुए उन्हें घर जाकर सो जानेको कहा ।
               प्रातः किसी कचरा बीननेवाली महिलाको उनकी बेटी कचरेके ढेरमें बेसुध पडी दिखाई दी । चिकित्सीय जांचमें बालिकाके साथ दुष्कर्म होनेकी पुष्टि हुई है । बालिकाकी पीठ, गाल, छाती व आन्तरिक अंग चोटिल हैं । उसे उचित चिकित्सा हेतु जयपुर भेजा गया है । वह अपने डेरेसे लगभग आधा किलोमीटर दूरीपर मिली है ।
          बालिकाने बताया कि आरोपी उसे रात्रिमें गोदीमें उठाकर ले गया था । उसके साथ दुष्कर्म किया व उसके अंगोंको चोटिल किया । उसे डण्डेसे पीटा । दुष्कर्म करनेके बाद उसे रक्तरंजित ‘बेसुध’ अवस्थामें कचरेके ढेरपर फेंक दिया । आरोपीको बन्दी बना लिया गया है । ‘पुलिस’कर्मियोंपर भी कार्यवाही की जाएगी । ‘भाजपा’ने  राजस्थान शासनकी व्यवस्थापर प्रश्नचिह्न लगाए हैं ।
       ऐसे नराधम, क्रूर, दुष्कर्मीको विधानद्वारा कठोरतम दण्ड दिया जाना चाहिए । ऐसे नराधम मृत्युदण्डके योग्य हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution