‘जय श्रीराम’के उद्घोष लगानेवाले हिन्दू छात्रोंका ‘अल्लाहू अकबर’ उद्घोष लगाकर विरोध करनेवाली छात्राको ५ लाखका पुरस्कार घोषित
१० फरवरी, २०२२
कर्नाटकके मंड्याके महात्मा गांधी महाविद्यालयमें ‘हिजाब’ पहनकर आनेपर आन्दोलन चल रहा है । इस पृष्ठभूमिपर ८ फरवरीको विशाल जनसङ्ख्यामें भगवा ओढकर ‘जय श्रीराम’के उद्घोष लगाते हुए हिन्दू छात्रोंने ‘हिजाब’ पहनकर आई छात्राका वैधानिक विरोध किया । उस समय उस एकाकी छात्राने ‘अल्लाहू अकबर’के उद्घोष लगाकर उन हिन्दू छात्रोंको प्रत्युत्तर दिया ।
उसके इस कथित साहसकी प्रशंसा करते हुए ‘जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिन्द’ नामक संगठनने उस छात्राको प्रोत्साहन स्वरूप ५ लाख रुपये देनेकी घोषणा की है ।
मुस्कान खानका उद्घोष करना और उसे पुरस्कृत करना, यह सब सन्दिग्ध है और इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए; क्योंकि ‘वीडियो’में स्पष्ट दिख रहा है कि उसके महाविद्यालयमें आनेसे लेकर पूर्वनियोजित नाटक करनेतक, सबकुछ चित्रांकित किया गया है और इसके लिए ३-४ प्रशिक्षित छायाकार वहां पहलेसे ही विद्यमान थे और उसकी प्रत्येक गतिविधिको चित्रित कर रहे थे । यह आश्चर्यजनक है; क्योंकि वह स्वयं भगवाधारी छात्रोंके मध्य गई थी, उन्होंने उसे आमन्त्रित नहीं किया था । भगवाधारी छात्रोंने न उसे हानि पहुंचाई न उसका विरोध ही किया, उन्होंने केवल ‘जय श्रीराम’का उद्घोष किया, जो वे पहले भी कर रहे थे । तथापि कुछ हिन्दू भी ,सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर उस अभिनय करनेवाली छात्राकी प्रशंसा कर रहे हैं, जो ऐसे हिन्दुओंकी बौद्धिक शक्तिको दर्शाता है । सभी हिन्दुओंको इस षड्यन्त्रको समझकर, हिन्दुओंका मनोबल बढानेवाला कार्य ही करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply