विदेशी राजनयिकोंके कारण, आतङ्कियोंने जम्मूके एक भोजनालयपर किया आक्रमण


२० फरवरी, २०२१
   आतङ्कियोंने कश्मीरके श्रीनगरमें एक भोजनालयपर आक्रमण किया है । इस आक्रमणमें भोजनालयका स्वामी घायल हो गया, जिसे शीघ्रतासे वहांके चिकित्सालयमें ले जाया गया ।
  यह शाकाहारी ढाबा श्रीनगरके ‘डलगेट’में एक सुरक्षित स्थलपर स्थित है, जहांपर वहांके न्यायाधीशका कार्यालय है तथा सेनाके संगठनोंकी हलचल रहती है । विदेशसे आए ‘योरुपियन यूनियन’ और ‘इस्लामिक नेशन’के कई देश, केन्द्र शासित राज्योंकी जांच-समीक्षा करने आए हुए थे । जिहादी संगठन ‘जांबाज’ने उन विदेशियोंको बाहरका मानते हुए उनपर आक्रमण किया । उनके अनुसार बाहरके लोग वहां आकर स्थाई रूपसे बसना चाहते हैं । प्रतिबन्धित जिहादी सङ्गठन ‘जांबाज फोर्स’ने इस आक्रमणका उत्तरदायित्व अपने ऊपर लिया है । ढाबेके स्वामीपर गोलियां बरसानेके पश्चात, आतङ्की तुरन्त भाग गए ।
    उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी एक जौहरी सतपालकी हत्या भी ‘लश्कर-ए-तैयबा’से जुडे संगठन ‘रेजिस्टेंस फ्रन्ट’ने की थी तथा ‘शोपियां’में भी पांच प्रवासी श्रमिकोंपर इसी प्रकार गोलियां चलाई गईं थीं ।
        जम्मू कश्मीरमें जिहादी, किसी अन्य क्षेत्रोंसे आए लोगोंको बसने देना नहीं चाहते । आतङ्की देश पाकिस्तानसे उन्हें शस्त्रोंका सहयोग प्राप्त होता है । शासनद्वारा ऐसे देशद्रोहियोंको चुन-चुनकर नष्ट करना होगा, अन्यथा वहांसे विस्थापित लोगोंको पुनः वहां बसाना अति दुष्कर होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution