श्रीनगरके शिवशक्ति मिष्टान्न भण्डारपर आतङ्कियोंने किया आक्रमण : दो पुलिसकर्मी वीरगतिको प्राप्त


२० फरवरी, २०२१
      कुछ ही दिन पूर्व आतङ्कियोंने श्रीनगरकी डल झीलके निकट ‘कृष्णा ढाबा’पर आक्रमण किया था । अब श्रीनगरके बारजुला क्षेत्रमें स्थित शिवशक्ति मिष्टान्न भण्डारपर आतङ्कियोंने गोलाबारी की है । दृश्यपटसे स्पष्ट है कि आतङ्की पीछेसे आकर वहां दो पुलिसकर्मियोंपर गोली चलाते हैं । दोनों पुलिसकर्मियोंकी मृत्यु हुई है । हुतात्मा पुलिसवालोंके नाम हवलदार सुहैल अहमद तथा मोहम्मद यूसुफ हैं । अन्य दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका चिकित्सालयमें उपचार किया जा रहा है ।
       उल्लेखनीय है कि १७ फरवरी २०२१ को आतङ्कवादियोंने डल झीलके निकट प्रसिद्ध शाकाहारी कृष्णा ढाबापर आक्रमण किया था । उसके सङ्चालकके २२ वर्षीय पुत्र आकाशपर निकटसे गोली चलाई थी । वह घायल हुआ था । उसे भी चिकित्सालयमें उपचार हेतु रखा गया है । यह ढाबा होटल ललितसे कुछ ही दूरीपर स्थित है, जहां उस दिन विदेशी राजनयिक निवास कर रहे थे । आक्रमणका दायित्व प्रतिबन्धित सङ्गठन ‘मुस्लिम जांबाज फोर्स’ने लिया था ।
        अभीके आक्रमणमें पुलिसने एक सन्दिग्धको बन्दी बनाया है । पुलिस आतङ्कियोंतक पहुंचनेके पूर्ण प्रयास कर रही है । अभीतक अनेक आतंकियोंको पुलिसने मार दिया है । इन कायर आतङ्कियोंको भी पुलिस शीघ्र मार देगी ऐसी अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution