केरलमें होता है ‘लव जिहाद’: ‘मेट्रो मेन’ने भाजपाकी असहिष्णुताको बताया असत्य, कृषि विधानोंका किया समर्थन
२० फरवरी, २०२१
‘देहली मेट्रो रेल कारपोरेशन’के १७ वर्षोंतक प्रबन्ध निदेशक रहे ई श्रीधरन भाजपामें सम्मिलित हो गए हैं । वे केरलमें भाजपा शासन लाने तथा मुख्यमन्त्री प्रत्याशी बननेके इच्छुक हैं ।
उन्होंने वहां घटित होनेवाले ‘लव जिहाद’पर चिन्ता व्यक्त की । उन्होंने कहा कि हिन्दू एवं ईसाई लडकियोंको फंसाकर यह किया जाता है । उन्होंने कृषि विधानका समर्थन किया । गायका मांस खानेके प्रश्नपर उन्होंने ‘एनडीटीवी’को बताया कि वे सम्पूर्ण शाकाहारी हैं, अंडेका सेवन भी नहीं करते ।
उन्होंने कहा कि पिछले २० वर्षोंसे केरलमें कोई नूतन उद्योग नहीं आया । वे ८८ वर्षके हैं, तथा मोदीजी तथा अटलजीसे प्रभावित हैं । अब वे केरलकी राजनीतिमें आकर देशसेवा करनेके इच्छुक हैं । उन्होंने बताया कि देहलीमें ‘मेट्रो’ उनके कार्यकालमें ही प्रारम्भ हुई थी; तब अटलजीने मेट्रोका प्रथम ‘टिकिट’ क्रय किया था । उन्होंने कहा कि भाजपा साम्प्रदायिक दल नहीं है ।
केरल मुसलमान बहुल क्षेत्र हो गया है । वहां ईसाई भी अधिक सङ्ख्यामें हैं; ऐसेमें श्रीधरनजी वहां भाजपा शासन लानेमें सफल होंगे, यह कठिन लगता है; परन्तु हिन्दू जनमानस हेतु उनका प्रयास प्रशंसनीय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply