‘ट्विटर’ने निलम्बित किया रिंकू शर्माके परिवारके लिए १ करोड रुपये जुटानेवाली वैशाली पोद्दारका खाता
२१ फरवरी, २०२१
‘ट्विटर’ने भाजपा नेता वैशाली पोद्दारका खाता निलम्बित कर दिया है; क्योंकि वैशाली पोद्दार देहलीके मंगोलपुरीमें हुए रिंकू शर्मा हत्याकाण्डके पश्चात उनके परिजनके लिए धन एकत्रित करनेके अभियानमें सम्मिलित रही थीं ।
उन्होंने ही रिंकू शर्माके परिवारके लिए धन दान करने हेतु हिन्दू समाजसे प्रार्थना की थी, जिसका पूर्व मन्त्री कपिल मिश्रने समर्थन किया था ।
‘ट्विटर’ हो या ‘फेसबुक’ इनकी पृष्ठभूमि वामपन्थी एवं हिन्दू विरोधी है । इनसे प्रतिस्पर्धाके लिए इनके समकक्ष कोई तन्त्र विकसित करनेपर ध्यान दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply