तृणमूल कांग्रेसके अतिरिक्त अन्य किसी पक्षको मत देनेके लिए मतदान केन्द्रतक नहीं जाने देंगे : अन्य पक्षके लोग घरपर विश्राम करें – मुदस्सर हुसैन 


२२ फरवरी, २०२१
 बंगाल विधानसभाके चुनाव निकट भविष्यमें होनेवाले हैं । तृणमूल कांग्रेसके नेताओंमें पराजयका भय व्याप्त है । तृणमूलके नेता मुदस्सर हुसैनने वक्तव्य दिया है कि वे तृणमूलके अतिरिक्त अन्य किसीके पक्षमें मतदान करनेवालेको मतदान केन्द्रमें प्रवेश नहीं करने देंगे । वे सभी घरपर ही विश्राम करें ! उन्होंने कहा कि जब केन्द्रीय सुरक्षा बल मतदान केन्द्रोंकी सुरक्षा करेंगे, तब हमारे कार्यकर्ता ‘मैदान’में होंगे ।
 इस वक्तव्यपर पश्चिम बंगालके भाजपा सांसद अर्जुनसिंहने कहा कि बंगालमें कुछ भी सम्भव है । तृणमूल कांग्रेस मतदाताओंको धमकाती है, अपने पक्षमें ‘वोट’ पानेके लिए उनके बच्चोंका अपहरणतक किया जाता है । हर ‘बूथ’पर तृणमूल कार्यकर्ता खडे होकर देखेंगे कि कौन किसे मत दे रहा है ? उन्होंने कहा कि हमारी इच्छा है कि लोग निर्भय होकर मतदान करें; परन्तु तृणमूल हिंसक होनेको प्रयासरत है ।
 उल्लेखनीय है कि कोयला घोटालामें ममता बनर्जीके भतीजे अभिषेक बनर्जीकी पत्नी रुचिरासे ‘सीबीआई’ पूछताछ कर रही है ।
        ममता बनर्जीके भ्रष्टाचार, हिन्दूद्रोही नीतियों और मुसलमानोंको अधिक सुविधाएं देनेकी नीतिके कारण वहांकी जनता त्रस्त है । ग्राम प्रधानतकके चुनावोंमें तृणमूलके कार्यकर्ता जनताको धमकाते, हिंसा करते दृष्टिगत होते रहे हैं । ऐसेमें मुदस्सर हुसैनका वक्तव्य चिन्ताजनक है । केन्द्र सरकारको इसमें हस्तक्षेप करके ऐसे नेताओं और उनके हिंसक कार्यकर्ताओंको बन्दी बनाना चाहिए; जिससे निर्विघ्न भयमुक्त वातावरणमें मतदान हो सके । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution