रिंकू शर्माकी हत्याका नवीन ‘वीडियो’ प्रसारित होनेपर असत्य सिद्ध हुआ ‘द प्रिंट’का समाचार
२२ फरवरी, २०२१
देहलीके मंगोलपुरी क्षेत्रमें परिवारके समक्ष ही रिंकू शर्माकी हत्या धर्मान्धोंद्वारा कर दी गई थी । इसपर शेखर गुप्ताके ‘द प्रिंट’ने इस प्रकरणमें चाकूवाला झूठ प्रसारित किया था, जिसमें कहा गया था कि रिंकू शर्मा स्वयं ही चाकूको लेकर आया था तथा उसीने ही विवाद आरम्भ किया था और रिंकूने मद्यपान कर रखा था और वह बलपूर्वक जाहिदको मद्यपान कराना चाहता था ।
किन्तु इस हत्याकाण्डका नवीन ‘वीडियो’ सामने आया है, जिसमें उपर्युक्त सारे झूठ ही झूठे प्रमाणित हो गए ।
नवीन ‘वीडियो’में पुलिसद्वारा बन्दी बनाए गए जिहादी, रिंकू शर्मा व उसके परिवारपर प्रहार करते दिख रहे हैं । यह सभी उन्हें घेरकर लाठी-डंडोंसे आक्रमण करते दिख रहे हैं । वहीं आरोपियोंके हाथमें चाकू भी स्पष्ट रूपसे देखा जा सकता है । इस ‘वीडियो’से यह सिद्ध हो गया है कि आरोपियोंके हाथोंमें शस्त्रास्त्र पूर्वसे ही थे ।
समाचार यह सिद्ध करता है कि किस प्रकार हिन्दुओंके प्रति घृणा विश्वमें प्रसारित करने हेतु षड्यन्त्र रचे जा रहे हैं । इस प्रकार अयोग्य व असत्य प्रसारित करनेवाले ‘मीडिया’पर शासनद्वारा अब पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाना भी अनिवार्य हो चला है; अन्यथा परिणाम सम्पूर्ण राष्ट्रको भुगतना पडेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply